लिवर शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है। अकेले लिवर को शरीर में 500 से ज्यादा काम करने पड़ते हैं। लेकिन जब लिवर में कुछ खराबी आने लगे या लिवर ठीक से काम न करे तो पूरे शरीर पर इसका बुरा असर होता है।
खराब लाइफस्टाइल और खाने से लिवर में गंदगी जमा होने लगती है जिससे लिवर ठीक से फंक्शन करना बंद कर देता है। आपके खाने-पीने की गलत आदतें लिवर को कचरे का डब्बा भी बना सकती है। तो ऐसे में जानिए कौन सी चीजें खाने से लिवर खराब होता है?
शराब का सेवन करने से लिवर पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही लिवर के लिए मैदा, ज्यादा चीनी, बाहर का खाना खतरनाक है। ज्यादा शराब पीने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस जैसी दिक्कतें या लिवर फेल भी हो सकता है।
इसके साथ ही तली हुई चीजें खाने से भी लिवर की सेहत प्रभावित होती है। अगर आप बहुत ज्यादा समोसे, पकोड़े, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसी डीप फ्राइड और तेल वाली चीजें खाते हैं तो इससे ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट लिवर में जमा होने लगता है। इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर हो सकता है।
जो लोग ज्यादा नॉनवेज खाते हैं और उन्हें लगता है कि ये उनके हेल्थ के लिए अच्छा है तो आपको बता दें कि नॉनवेज से लिवर पर असर पड़ता है और नॉन वेज को पचाना भी लिवर के लिए आसान नहीं होता है।
खासतौर से मटन, बीफ, सॉसेज और रेड मीट को पचाने में लिवर को मशक्कत करनी पड़ती है। इन फूड में ज्यादा सैचुरेटेड फैट होने के कारण लिवर में सूजन और फैट आने लगता है।
मीठा यानी स्वीट डिश लिवर के लिए काफी खतरनाक है, अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं जैसे कोल्ड ड्रिंक, केक, कुकीज, पैक्ड जूस तो ये लिवर के लिए ठीक नहीं है। इन ड्रिक्स में फ्रुक्टोज नामक शुगर डाला जाता है जो लिवर में फैट बढ़ाने का कारण बनता है। ऐसे में फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है।
इन सब के साथ अगर खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये भी लिवर के लिए ठीक नहीं है। पैक्ड और जंक फूड जैसे चिप्स, पिज्जा, नूडल्स खाने से ट्रांस फैट बढ़ता है। जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
ज्यादा प्रोटीन, विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से भी लिवर पर प्रेशर पड़ता है और लिवर की सेहत प्रभावित होती है।
एक्सपर्ट का कहना है कि अपनी डाईट में ज्यादातर हरी सब्जियां और अच्छा खाना शामिल करना चाहिए जो आपके लिवर पर गलत असर नहीं डालता है।
Story continues below Advertisement