खाना बनाते वक्त इस्तेमाल कर रहे हैं ये तेल? तुरंत बदलें ये आदत, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर!

तेल हर रसोई का अहम हिस्सा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कुकिंग ऑयल्स ऐसे भी हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल करने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं?

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 16:47
Story continues below Advertisement
तेल हर रसोई का अहम हिस्सा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कुकिंग ऑयल्स ऐसे भी हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल करने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं?
तेल हर रसोई का अहम हिस्सा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कुकिंग ऑयल्स ऐसे भी हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल करने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं?

कई बार हम ब्रांड और मार्केटिंग देखकर तेल चुन लेते हैं, लेकिन इनके पीछे छिपे फैट्स, प्रोसेसिंग और केमिकल्स को नजरअंदाज कर देते हैं। तो आइए ऐसे तेल के बारे में जिन्हें खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करना अब तुरंत बंद कर देना चाहिए।

वनस्पति घी (Hydrogenated Oil)
वनस्पति घी को हम रोजाना खाना बनाने में यूज करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें ट्रांस फैट बहुत ज्यादा होता है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बचें।

सोया ऑयल (Soybean Oil)
सोया ऑयल अत्यधिक प्रोसेसिंग और ओमेगा-6 की मात्रा से भरपूर होने की वजह से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और यह शरीर के हड्डियों पर भी खराब असर करता है।

मक्के का तेल (Corn Oil)
यह तेल भी अत्यधिक रिफाइंड होता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। सेहत का ख्याल रखते हुए इसके उपयोग को बंद कर देना चाहिए।

कैनोला ऑयल (Canola Oil)
कैनोला ऑयल को हेल्दी माना जाता है, लेकिन यह जेनिटिकली मॉडिफाइड और रासायनिक प्रोसेसिंग वाला होता है। इसलिए इसके भी शरीर पर खराब असर होते हैं।

पाम ऑयल (Palm Oil)
पाम ऑयल पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही खराब है। यह भी ट्रांस फैट्स से भरपूर होता है।

राइस ब्रान ऑयल (Rice Bran Oil)
यह तेल गर्म करने पर अपनी संरचना बदल लेता है, जिससे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

मूंगफली का तेल (Peanut Oil)
मूंगफली का तेल कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है, और अधिक गर्म करने पर यह हानिकारक कंपाउंड्स छोड़ता है, जो शरीर में अलग-अलग तरीके की बीमारी पैदा कर सकते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने किचन में इस्तेमाल हो रहे तेल को लेकर अलर्ट रहें। ठंडी दबाई गई और कम प्रोसेस्ड तेल का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Story continues below Advertisement