हर दिन सुबह इन हेल्दी ड्रिंक को पीकर आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ये ड्रिंक आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। (Photo: Canva)
नींबू पानी: गर्म नींबू पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ डाइजेशन में भी मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।(Photo: Canva)
मेथी का पानी: मेथी का पानी एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है। इसे पीने से कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे अचानक शुगर बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।(Photo: Canva)
दालचीनी की चाय: दालचीनी की चाय पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है और खाली पेट ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में भी मदद करती है।(Photo: Canva)
ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज को बेहतर तरीके से प्रोसेस करने और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Canva)
टरमैरिक वॉटर: हल्दी वाला पानी एक फायदेमंद ड्रिंक है। इसे पीने से इंसुलिन ठीक से काम करता है और साथ ही यह लिवर के काम को भी बेहतर बना सकता है।(Photo: Canva)
एप्पल साइडर विनेगर: गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना सुबह-सुबह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। (Photo: Canva)
जौ का पानी: जौ का पानी एक ठंडा और फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसको पीने से भूख कम लगती है।(Photo: Canva)
एलोवेरा जूस: एलोवेरा जूस पीना ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाकर पेट से जुड़ी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है।(Photo: Canva)
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।(Photo: Canva)
Story continues below Advertisement