सिरदर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को अफेक्ट कर सकती है। यह कभी-कभी हल्का और थोड़े समय के लिए होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या बार-बार और गंभीर रूप से होती है। अगर आप भी अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं, तो यह कुछ छिपी हुई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि अक्सर सिरदर्द रहने के पीछे कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
डिहाइड्रेशन: डिहाइड्रेशन सिरदर्द का एक बड़ा कारण हो सकता है। शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द की परेशानी का सामान करना पड़ सकता है। जब शरीर पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड नहीं होता, तो दिमाग अस्थायी रूप से सिकुड़ने लगता है जिससे सिरदर्द होता है। नियमित रूप से पानी पीने से इन सिरदर्द को रोकने में मदद मिलती है। डिहाइड्रेशन और भी कई बिमारियों का कारण बन सकता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी है।
तनाव: तनाव की वजह से होने वाला सिरदर्द बहुत आम है। जब आप तनाव में होते हैं, तो गर्दन और सिर की मांसपेशियाँ कठोर या टाइट हो जाती हैं। इसी खिंचाव के कारण सिरदर्द होता है। यह सिरदर्द कभी-कभी किसी खास तनाव वाली घटना के कारण होता है। वहीं, कुछ लोगों को लगातार तनाव रहने पर बार-बार या हमेशा सिरदर्द बना रहता है। ज्यादातर तनाव के वक्त सिर के आगे वाला हिस्सा ज्यादा दर्द करता है।
नींद की कमी: नींद की कमी भी सिरदर्द की बहुत बड़ी वजह है। अगर आप 7 से 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इस वजह से सुबह सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी नहीं होने से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है जिससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिर दर्द न हो इसलिए नींद पूरी करना जरूरी है और शांति भरी नींद काफी जरूरी है।
साइनस की समस्या: अगर आपको साइनस की समस्या है तब भी आप सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। साइनस का दर्द आँखों से लेकर माथे और गालों तक फैला होता है। साइनस सिरदर्द तब होता है जब आपके साइनस में सूजन आ जाती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कभी-कभी ये काफी खतरनाक भी हो सकता है।
माइग्रेन:माइग्रेन एक गंभीर प्रकार का सिरदर्द है, जो अक्सर तेज दर्द, उल्टी, चक्कर और रोशनी या आवाज के प्रति संवेदनशीलता के साथ होता है। माइग्रेन के कारण सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है और यह कई घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। माइग्रेन के ट्रिगर्स में स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, कुछ फूड्स और मौसम में बदलाव शामिल हैं।
हाई ब्लड प्रेशर:हाई ब्लड प्रेशर भी सिरदर्द का एक अहम कारण हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो सिर में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर सिर के पीछे की तरफ महसूस होता है और सुबह के समय ज्यादा तेज हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट जरूरी है जिससे सर दर्द में भी आराम मिलेगा।
ब्रेन ट्युमर:अक्सर सिर में दर्द रहना, ब्रेन ट्युमर का संकेत भी हो सकता है। ब्रेन ट्युमर के सबसे कॉमन लक्षणों में सिर दर्द भी शामिल है। इसलिए अक्सर सिर दर्द की समस्या रहती है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाना जरूरी है।
काफी देर तक भूखे रहना: अक्सर लोग काम या किसी भी चीज के कारण काफी देर तक भूखे रहते हैं जिससे उनके दिमाग की नसें खिचतीं हैं और सिर दर्द शुरू हो जाता है इसके साथ ही उल्टी की समस्या भी हो सकती है।
हमेशा सिर दर्द होना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर आपको लगातार सिर दर्द की शिकायत बनी रहती है और इनमें से कोई भी कारण की वजह से आप परेशान हैं तो जल्द ही पास के डॉक्टर से बात कर जांच कराएं।
Story continues below Advertisement