प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों, त्वचा और अन्य ऊतकों के निर्माण और रखरखाव के लिए बेहद आवश्यक है। सही मात्रा में प्रोटीन लेना सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी है, खासकर जब वजन के अनुसार हमें इसका सेवन करना होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि आपकी उम्र, वजन और जीवनशैली के हिसाब से रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए।
प्रोटीन शरीर के सभी हिस्सों जैसे मसल्स, त्वचा और हड्डियां ठीक रखने में मदद करता है। यह स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है।
आपका शरीर, वजन और सक्रियता के आधार पर प्रोटीन की जरूरत तय होती है। हर व्यक्ति की अलग मात्रा हो सकती है।
जिन्हें अधिक व्यायाम नहीं करना, उनको प्रति किलोग्राम वजन 0.8 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए। जैसे 70 किलोग्राम का व्यक्ति 56 ग्राम प्रोटीन ले सकता है।
जो दिन में 20-30 मिनट व्यायाम करते हैं, उन्हें 1.2 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन के अनुसार प्रोटीन लेना ठीक रहेगा।
जिन्हें मसल्स बिल्ड करना है या फिट रहना है, उनको 1.5 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से लेना चाहिए।
जो लोग एथलीट हैं या कड़ी मेहनत वाले वर्कआउट करते हैं, उन्हें 2 ग्राम तक प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन के अनुसार चाहिए।
अंडे, दूध, दही, पनीर, दालें, मांस, मछली और नट्स बढ़िया प्रोटीन स्रोत हैं। शाकाहारी भी सोया, दालों और नट्स से प्रोटीन ले सकते हैं।
कम प्रोटीन से मसल्स कमजोर हो सकते हैं, वजन घट सकता है, थकान और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है।