Credit Cards

 Cancer: इन 8 फूड्स को रोज खाइए, शरीर में कैंसर पनपने से पहले हो जाएगा खत्म

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए हमारी डाइट में कुछ खास खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। ये फूड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाना फायदेमंद साबित हो सकता है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 11:50
Story continues below Advertisement
हम जो रोज खाते हैं, उसका हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। खासकर दिल, लिवर और इम्यून सिस्टम के अलावा हमारी डाइट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकती है। कुछ खास फूड्स में ऐसे पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाकर कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा देते हैं। इनका नियमित सेवन सेहतमंद जीवन की दिशा में एक मजबूत कदम हो सकता है। Photo Credit: Canva

1. जामुन और आंवला
जामुन, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसे बेरीज और आंवला में भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन, विटामिन C और फाइबर होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को बहार करने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचता। आंवला खासतौर पर पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। Photo Credit: Canva

2. ब्रोकली और फूलगोभी
क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी और पत्तागोभी में सल्फोराफेन और ग्लूकोसिनोलेट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं। ये सब्जियां लीवर की सेहत और डाइजेशन में भी सहायक हैं। Photo Credit: Canva

3. लहसुन और हल्दी
लहसुन में मौजूद एलिसिन और हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन कैंसर के खिलाफ प्रभावी माने जाते हैं। ये दोनों ही सूजन को कम करते हैं, इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और ट्यूमर की संभावना को घटाते हैं। रोजाना खाने में थोड़ा लहसुन और हल्दी जरूर शामिल करें। Photo Credit: Canva

4. मेवे – बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट जैसे मेवों में हेल्दी फैट्स, सेलेनियम, विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये न सिर्फ दिल को दुरुस्त रखते हैं बल्कि कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी धीमा करते हैं। एक मुट्ठी मेवे रोज खाना आपकी सेहत को बड़ा फायदा दे सकता है। Photo Credit: Canva

5. टमाटर और तरबूज
इन दोनों में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद करता है। टमाटर को पका कर खाने से इसका फायदा और बढ़ जाता है। वहीं तरबूज गर्मियों में एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग और कैंसर-रोधी फल है। Photo Credit: Canva

6. पत्तेदार हरी सब्जियां – पोषक तत्वों से भरपूर
पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं और कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं। इनका सेवन कच्चा (सलाद), भूनकर या स्मूदी में मिलाकर करें। Photo Credit: Canva

7. खट्टे फल
संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फलों में विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो सेल डैमेज को रोकते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। ये पेट और एसोफैगस (गले) के कैंसर के खतरे को कम करने में भी कारगर हैं। Photo Credit: Canva

8. अदरक
अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे डिम्बग्रंथि (ओवरी) और कोलोरेक्टल (आंत) कैंसर से बचाव हो सकता है। अदरक को चाय, सब्जी, सूप या करी में मिलाकर सेवन करें। Photo Credit: Canva

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।Photo Credit: Canva

Story continues below Advertisement