मानसून का मौसम जहां सुकून देता है, वहीं सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लाता है। खासतौर पर पाचन तंत्र इस मौसम में कमजोर हो जाता है। ऐसे में आपको सिर्फ बाहर के खाने से नहीं, बल्कि कुछ फलों से भी दूरी बनानी चाहिए।photo credit: Canva
हर फल हर मौसम में नहीं होता फायदेमंद
फलों को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में कुछ फल आपके पाचन के लिए भारी पड़ सकते हैं। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो मानसून की उमस में गैस, अपच और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। photo credit: Canva
1. तरबूज
गर्मियों में तरबूज फायदेमंद होता है लेकिन मानसून में इसका सेवन पाचन बिगाड़ सकता है। यह आंतों को ठंडा करता है और नमी के कारण बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है। photo credit: Canva
2. अंगूर
मानसून के मौसम में अंगूर खाना भारी पड़ सकता है। यह फल जल्दी खराब होता है और इससे पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। photo credit: Canva
3. खीरा और खरबूजा
इन दोनों फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। बारिश में इनका सेवन करने से पेट में भारीपन और एसिडिटी की दिक्कतें हो सकती हैं। ये फल ठंडे स्वभाव के होते हैं जो मानसून में नुकसान कर सकते हैं। photo credit: Canva
4. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, लेकिन मानसून में यह जल्दी खराब होती है और पाचन को बिगाड़ सकती है। इससे गैस और ब्लोटिंग बढ़ सकती है। photo credit: Canva
5. सिर्फ फल ही नहीं, इनसे भी बचें
हरी पत्तेदार सब्जियां, स्ट्रीट फूड, और ज्यादा तला-भुना खाना भी इस मौसम में हानिकारक होता है। इनमें बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है। photo credit: Canva
तो क्या खाएं बारिश में?
इस मौसम में अदरक, हर्बल टी, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और फर्मेंटेड फूड्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं। photo credit: Canva
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।