हमारे शरीर के सभी अंग मिलकर हमें स्वस्थ रखने का काम करते हैं, जिनमें से लिवर एक बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह न केवल पाचन प्रक्रिया को नियंत्रित करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को सुचारु बनाए रखने, पोषक तत्वों को संग्रहित करने और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने जैसे कई कार्य करता है। इसलिए लिवर की सही देखभाल सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी है। Photo credit: Canva
बदली लाइफस्टाइल का असर लिवर पर
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण लिवर डैमेज जैसी गंभीर समस्या आम होती जा रही है। लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि इन लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। Photo credit: Canva
लगातार उल्टी या जी मिचलाना हो सकता है संकेत
यदि आपको अक्सर जी मिचलाने की समस्या होती है या बिना किसी स्पष्ट कारण के उल्टी आती है, तो यह लिवर से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। कभी-कभी खून की उल्टी या मल में खून आना लिवर डैमेज की चेतावनी भी हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। Photo credit: Canva
पेट में असामान्य सूजन को न करें नजरअंदाज
क्रोनिक लिवर डिजीज की स्थिति में पेट में तरल पदार्थ इकट्ठा होने लगता है, जिससे पेट का आकार असामान्य रूप से बढ़ जाता है। अगर अचानक पेट फूलने लगे या कठोर महसूस हो, तो यह लिवर की खराबी की ओर संकेत कर सकता है। Photo credit: Canva
त्वचा में लगातार खुजली भी हो सकती है चेतावनी
अगर आपको बिना किसी एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम के लगातार खुजली हो रही है, तो यह लिवर में खराबी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। विशेष रूप से यह बाइल डक्ट में रुकावट, पथरी या कैंसर जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसे अनदेखा करना आगे चलकर भारी पड़ सकता है। Photo credit: Canva
नींद और पैरों की सूजन भी हैं अहम संकेत
लिवर शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, लेकिन लिवर की कार्यक्षमता कमजोर होने पर यही टॉक्सिन्स खून में जमा हो जाते हैं, जिससे नींद से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। लिवर सिरोसिस से पीड़ित लोगों को अक्सर दिन में नींद आना और रात में जागते रहना जैसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा, लिवर की खराबी से पैरों में सूजन आना भी एक सामान्य लक्षण है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। Photo credit: Canva
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।Photo credit: Canva