Credit Cards

Body Pain Causes: बदन दर्द को हल्के में न लें! ये 8 वजहें कर सकती हैं आपकी सेहत को खराब

Body Pain Causes: क्या आपको अक्सर बिना वजह बदन दर्द रहता है? यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि आपके शरीर में छिपी किसी कमी या समस्या का संकेत हो सकता है। अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो इसे हल्के में न लें। आइए जानें किन वजहों से बार-बार शरीर में दर्द हो सकता है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 14:59
Story continues below Advertisement
क्या आपको सुबह उठते ही थकान और पूरे बदन में हल्का-हल्का दर्द महसूस होता है? या दिन भर में शरीर भारी और कमजोर सा लगता है? अगर हां, तो इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज न करें। लगातार बदन दर्द कई बार किसी गहरी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत होता है। आइए जानते हैं वो छिपी हुई वजहें, जो इस दर्द का कारण बन सकती हैं। Photo credit: Canva

1. अधूरी नींद ले रही है शरीर की एनर्जी
जब हम ठीक से नहीं सोते, तो शरीर का रिस्टोर करने वाला सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है। पूरी नींद ना मिलने से मांसपेशियों को आराम नहीं मिल पाता और ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। इससे शरीर थका-थका और दर्द से भरा महसूस होता है। हर रोज 7–8 घंटे की गहरी नींद बेहद जरूरी है। Photo credit: Canva

2. शरीर में पानी की कमी भी बन सकती है वजह
डिहाइड्रेशन सिर्फ प्यास का मामला नहीं है। जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो मसल्स में टाइटनेस और खिंचाव बढ़ जाता है। इससे थकान के साथ-साथ बदन दर्द भी महसूस होता है। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं, खासकर गर्मियों में। Photo credit: Canva

3. तनाव का असर शरीर पर भी पड़ता है
लंबे समय तक चलने वाला तनाव सिर्फ मानसिक ही नहीं, शारीरिक असर भी डालता है। जब आप तनाव में रहते हैं, तो शरीर लगातार अलर्ट मोड में रहता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव बना रहता है और धीरे-धीरे दर्द की शिकायत होने लगती है। Photo credit: Canva

4. आयरन की कमी से मसल्स तक नहीं पहुंचता ऑक्सीजन
शरीर में आयरन की कमी का मतलब है, खून में हीमोग्लोबिन कम। इसका असर ये होता है कि शरीर के हिस्सों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। इससे मांसपेशियों में कमजोरी और बदन दर्द शुरू हो सकता है। अगर अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो आयरन लेवल की जांच जरूर करवाएं। Photo credit: Canva

5. विटामिन D की कमी को हल्के में न लें
विटामिन D हड्डियों और मसल्स के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में जकड़न और थकान आम हो जाती है। धूप से मिलने वाला ये विटामिन शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। अगर आप ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, तो सप्लीमेंट की जरूरत हो सकती है। Photo credit: Canva

6. जोड़ों की सूजन या आर्थराइटिस
बदन में लगातार होने वाला हल्का या तीखा दर्द आर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है। खासकर सुबह के समय जोड़ों में अकड़न या हलचल करने में परेशानी महसूस होती है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ आम हो सकती है, लेकिन कभी-कभी युवाओं में भी दिखती है। Photo credit: Canva

7. थकान का नाम नहीं लेता तो हो सकता है फटीग सिंड्रोम
अगर पर्याप्त आराम और नींद के बावजूद थकान कम नहीं हो रही और बदन भारी लग रहा है, तो यह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम हो सकता है। ये एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है और मांसपेशियों में लगातार दर्द बना रहता है। Photo credit: Canva

8. वायरल या सर्दी-खांसी से जुड़ा दर्द
फ्लू, सर्दी या वायरल इंफेक्शन में शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे मसल्स में सूजन और दर्द होने लगता है। अगर आपको खांसी, जुकाम के साथ शरीर में दर्द भी हो रहा है, तो यह वायरल का हिस्सा हो सकता है। पूरा आराम और सही दवाएं इस स्थिति में जरूरी हैं। Photo credit: Canva

9. कब दिखाना चाहिए डॉक्टर को?
अगर ये दर्द 1–2 दिन की थकावट से ज्यादा समय तक बना रहता है, या साथ में बुखार, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। किसी जनरल फिजिशियन से मिलें और ब्लड टेस्ट करवा लें। कई बार ये मामूली लगने वाला दर्द किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकता है। Photo credit: Canva

Story continues below Advertisement

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।