
Cyclone Mandous: राजधानी चेन्नई (Chennai Rainfall) सहित तमिलनाडु (Tamil Nadu Rainfall) के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की सरकारें तूफान से निपटने के लिए सतर्क हैं और एहतियाती कदम उठा रहे हैं। NDRF की टीमों को भी तैनात किया गया है।
Cyclone Mandous: IMD के एक अधिकारी ने कहा कि इसके ममल्लापुरम के पास तट को पार करने की उम्मीद है। यह चेन्नई से लगभग 270 किमी दूर स्थित है। अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ घंटों में यह कमजोर पड़कर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
Cyclone Mandous: भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के मद्देनजर तमिलनाडु के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है। शुक्रवार और शनिवार के लिए पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Cyclone Mandous: तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है।
Cyclone Mandous: IMD के सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की आशंका है।
Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' को देखते हुए चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, रानीपेट, वेल्लोर और तिरुवल्लूर सहित लगभग तमिलनाडु के 27 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Cyclone Mandous: चक्रवात के कारण 9-10 दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।
Cyclone Mandous: निकटवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है।
Cyclone Mandous: तमिलनाडु के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम जिले शामिल हैं। चक्रवाती तूफान 'मैंडूस पुडुचेरी और चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।
Cyclone Mandous: चक्रवात मैंडूस के तमिलनाडु तट पर पहुंचने के कारण बारिश और तेज हवाओं के बीच कोडाइकनाल के विभिन्न हिस्सों में कई पेड़ टूटकर गिर गए। इस बीच, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, जो चक्रवात के कारण समुद्र के कटाव से प्रभावित हुआ है।