Get App

National Unity Day: राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी सहित दिग्गजों ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

National Unity Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 19:10
National Unity Day: राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी सहित दिग्गजों ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

National Unity Day: प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले दिन 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया था। राष्ट्रीय एकता दिवस का मकसद राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने एवं मजबूत करने के लिए देशवासियों के समर्पण को मजबूत करना था।

National Unity Day: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

National Unity Day: प्रधानमंत्री मोदी ने केवडिया में स्टेचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने में सरदार पटेल के बहुमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है।

National Unity Day: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में एक सभा को संबोधित करते हुए गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

National Unity Day: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

National Unity Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर नई दिल्ली के पटेल चौक पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि सरदार पटेल को भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश के सामने आज मौजूद अनेक समस्याएं होती ही नहीं।

National Unity Day: सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे। आजादी मिलने के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें