Get App

2023 में इन सेलेब्स का बसा घर, पूरे शान-ओ-शौकत के साथ रचाई शादी

2023 शादियों का साल रहा। इस साल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स कियारा आडवाणी से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी कर ली। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा भी आखिरकार राघव चड्ढा की दुल्हन बन ही गईं। आइए 2023 की इन शादियों पर एक नजर डालते हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 16:38
2023 में इन सेलेब्स का बसा घर, पूरे शान-ओ-शौकत के साथ रचाई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने तीन सालों तक डेट करने के बाद सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की था। दोनों ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी का पालन किया था। 23 जनवरी को दोनों ने सात फेरे लिए।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। दोनों की शादी के जोड़े को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से शादी की। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद अपनी शादी के सारे रिचुअल्स बड़ी धूमधाम से दिल्ली में पूरे किए। जनवरी में दोनों ने शादी के डॉक्यूमेंट सबमिट किए थे और 16 फरवरी को दोनों की शादी हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आखिरकार AAP सांसद राघव चड्ढा की दुल्हनिया बन ही गईं। अपनी शादी की एंट्री के लिए खुद परिणीति ने अपनी आवाज में गाना गाया। दोनों की इस शाजी में बॉलीवुड और राजनीति के जगत से बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। 24 सितंबर को दोनों की शादी संपन्न हुई।

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ मणिपुरी रीति रिवाजों से मैतई शादी रचाई। 29 नवंबर को कपल ने इंफाल में एक ट्रेडिशनल तरीके से शादी की। दोनों की शादी कई दिनों तक मीडिया में छाई रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें