
एआई ने हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को बार्बी के अवतार में दिखाया। हमेशा रेशम की साड़ी में दिखने वाली रेखा का ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्लॉन्ड हेयर पिंक शॉर्ट ड्रेस ,ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra ने ये खास तस्वीरें शेयर की हैं।
80 के दशक की रेखा को अगर आपने देखा होगा तो आप इन खूबसूरत तस्वीरों से जरूर रिलेट कर पाएंगे। बार्बी अवतार आपको एक बार फिर उस दौर में ले जाता है जब रेखा का एकछत्र राज हुआ करता था।
नीली समंदर से गहरी आंखें, चोटी में गूंथे ब्लॉन्ड बाल और पिंक गाड़ी की सवारी करती इस बार्बी की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी।
लाल पंखूड़ियों जैसे होंठ, उसपर मोतियों जैसे दांत। पिंक कलर का ये कॉम्बिनेशन बेहद कूल लग रहा है। अगर इंडिया में भी कोई बार्बी मूवी बन रही होती तो रेखा को जरूर उसमें कास्ट किया जाता।