Get App

धुंध में गायब हुआ ताज महल, कोहरे की वजह से पर्यटक हो रहे हैं मायूस, Photos में देखें प्रदूषण का हाल

सर्दी की शुरूआत में ही आगरा का विश्व प्रसिद्ध ताज महल कोहरे की चादर में ढक गया है। इस कोहरे के कारण सुबह के समय पूरे शहर में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गुरुवार को सीजन का सबसे गहरा कोहरा छाया रहा, जिस वजह से ताज महल देखने आने वाले पर्यटकों को भी काफी निराश होना पड़ रहा है। पर्यटक कोहरे की वजह से ताज महल की तस्वीर नहीं ले पा रहे हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 21:14
धुंध में गायब हुआ ताज महल, कोहरे की वजह से  पर्यटक हो रहे हैं मायूस, Photos में देखें प्रदूषण का हाल

प्रदूषण ने पूरे शहर को आगोश में ले लिया है। इस पॉल्यूशन से मोहब्बत की निशानी ताजमहल भी काफी अधिक प्रभावित हुई है। गुरुवार को सीजन का सबसे गहरा कोहरा छाया रहा। प्रदूषण से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नजदीक से देखने पर भी ताज महल सही से नहीं दिख पा रही है। (Image-PTI)

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में सरकार ने बिगड़ती हवा से निपटने के लिए शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-III) के तहत BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। (Image-PTI)

दिवाली के बाद से ही दिल्ली एनसीआर के साथ ही आगरा और पूरे देश की हालात प्रदूषण की वजह से काफी खराब हो। दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर AQI 400 के पार भी दर्ज की गई है। (Image-PTI)

गहरे कोहरे के कारण विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी नजरों से ओझल हो गया। ताजमहल न दिखाई देने के कारण पर्यटकों को निराशा का सामना करना पड़ा। (Image-PTI)

दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में पॉल्यूशन की मोटी परत जम रही है। जिसका असर आगरा जैसे शहरों पर भी देखने को मिल रहा है। दिवाली के बाद व खेतों में पराली जलाने से धुंध व कोहरे की मोटी परत दिल्ली एनसीआर से सटे शहरों में देखने को मिल रही है। (Image-PTI)

शनिवार को भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ताज महल पर कोहरे की घनी परत छाई रही। जिस वजह से दूर से ताज महल का दीदार करने आए लोगों को काफी निराश होना पर रहा है। (Image-PTI)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 8 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 148 मापी गई। घूमने आए एक पर्यटक ने शिकायत की कि स्मारक मुश्किल से दिखाई दे रहा है। (Image-PTI)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें