
अमी पटेल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में राम के शिव धनुष तोड़ने, दशरथ वचन, रावण द्वारा सीता हरण, राम सेतु और हनुमान का सीता को अंगूठी देने वाला भाग भी साड़ी पर बना है।
ये मिनीएचर पेंटिंग पत्ताचित्र स्टाइल में की गई है जिसे पूरा करने में लगभग 100 घंटों का समय लगा।
इस साड़ी के साथ आलिया ने एक कश्मीरी शॉल भी ओढ़ा था। ये शॉल भी आसमानी रंग का था।
आलिया भट्ट ने न्यूड मेकअप के साथ गोल्डन ज्वैलरी को पेयर किया। कानों में झुमके उनकी लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे।
मैसूर सिल्क साड़ी की शुरुआती कीमत 10,000 से लेकर 15,000 तक होती है। डिजाइनर मैसूर सिल्क साड़ी 20,000 से 50,000 में मिलती है। वहीं अगर हैंडलूम मैसूर सिल्क साड़ी की बात करें तो उसकी कीमत 1,00,000 तक जाती है।