
Anant-Radhika Haldi: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को है। उसके पहले हल्दी सेरेमनी हुई। जिसमें बॉलीवुड सितारों का मेला लग गा। इसमें राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार को भी बुलाया गया। उन्होंने परफॉर्में दी। अब सिंगर ने रणवीर सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है, जिस पर लोगों का रिएक्शन आ रहे हैं
Anant-Radhika Haldi: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी 8 जुलाई को एंटीलिया में होस्ट की गई। इस दौरान रणवीर सिंह जैसे तमाम सेलेब्स ने जमकर मस्ती की।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोमवार को कपल ने हल्दी की रस्में निभाई गई। हल्दी सेरेमनी में सभी पीले रंग में रंगे नजर आए। हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का भी तांता लगा रहा। हल्दी सेरेमनी में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी उपस्थिति से सभी का दिल जीत लिया। पीले रंग के कुर्ते में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। रणवीर को पान का स्वाद लेते हुए भी देखा गया।
सलमान खान ने फंक्शन में एक ब्लैक कुर्ते में एंट्री मारी जिसमें उनका स्वैग साफ साफ नजर आ रहा था। वहीं कुछ देर बाद जब सलमान एंटीलिया से रवाना हुए तो उन्हें हल्दी के थीम वाले येलो कुर्ते में देखा गया। एक ही फंक्शन से सलमान के दो लुक्स देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आए सिंगर राहुल वैद्य एक्ट्रेस और पत्नी दिशा परमार के साथ पहुंचे थे। सिंगर ने इस सेरेमनी में कुमार शानू और उदित नारायण की तरह स्टेज पर परफॉर्मेंस भी थी। उसके लिए इन्हें स्पेशल इन्वाइट किया गया था।
राहुल वैद्य ने रणवीर सिंह और दिशा परमार के साथ अनंत-राधिका के हल्दी की एक फोटो शेयर की। इसमें एक्टर तो एकदम पीले रंग में रंगे हुए हैं। मगर कपल उनके साथ पोज दे रहे हैं। नारंगी रंग के कुर्ते और पीले पायजामे में रणवीर के मुंह और बालों में हल्दी लगी हुई है। राहुल के चेहरे पर हल्की-फुल्की हल्दी लगी हुई है।