Get App

Ayodhya Photos: पीएम मोदी के दौरे से पहले 300 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजी अयोध्या नगरी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Ayodhya Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या का दौरा करने से पहले उत्तर प्रदेश के इस धार्मिक नगरी को दिव्य रूप देने के लिए फूलों से सजाया जा रहा है।। पुनर्विकसित मार्ग 'राम पथ' के मध्य में स्थापित बिजली के सजावटी खंभों के चारों ओर नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूलों की माला लपेटी जा रही हैं। इन खंभों के शीर्ष पर बने डिजाइन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाते हैं। पीएम मोदी दौरे के बाद पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही नई अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

Akhilesh
अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 14:57
Ayodhya Photos: पीएम मोदी के दौरे से पहले 300 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजी अयोध्या नगरी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Ayodhya Photos: ललित सिंह ने पीटीआई से कहा, "मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब 7 से 8 किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।"

Ayodhya Photos: इन सजावटी संरचनाओं का उपयोग राम पथ, धर्म पथ, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सजावट के लिए किया जाएगा। सिंह ने कहा, "सैकड़ों कर्मचारी सजावट के काम में जुटे हैं और लगभग 300 क्विंटल फूल कोलकाता, दिल्ली, गाजीपुर और अन्य स्थानों से लाए गए हैं।"

Ayodhya Photos: राम कथा पार्क के एक मंच पर श्रमिकों का एक समूह लकड़ी के तख्तों पर पुष्प से सजावट कर रहा है। एक डिजाइन में गेंदे के फूलों और पत्तियों का उपयोग करके बनाए गए 'धनुष और तीर' को दर्शाया गया है। जबकि, दूसरे में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

Ayodhya Photos: एक अन्य कर्मी ने बताया कि सजावट के लिए मुख्य रूप से गेंदे, गुलदाउदी, आर्किड और एन्थ्यूरियम के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि पीएम मोदी शनिवार को अयोध्या करीब 11 बजे पहुंचेंगे।

Ayodhya Photos: अयोध्या में इस समय एक भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। शहर में एक प्रमुख सड़क के किनारे 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किए जा रहे है।

Ayodhya Photos: अयोध्यानगरी में बन रहे राम मंदिर और नए एयरपोर्ट की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं जिन पर लिखे संदेशों में अयोध्या को "मर्यादा, धर्म और संस्कृति" का शहर बताया गया है।

Ayodhya Photos: पीएम मोदी करीब 11.15 बजे पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। फिर नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

Akhilesh

Tags: #Ram Mandir

First Published: Dec 29, 2023 2:57 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें