Get App

Diwali celebration 2024: कश्मीर के लाल चौक से Gate Way of India तक, कुछ इस अंदाज में लोगों ने मनाई दिवाली

देशभर में 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया और हर किसी का घर रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने भी बहुत ही उत्साह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। वहीं पूरे देश भर में लोगों ने दिवाली को बड़े ही उत्साह से मनाया। कश्मीर के लाल चौक पर भी दिवाली का नजारा कमाल का था। लोगों ने बड़े ही उत्साह से लाल चौक पर दीया जलाकर दिवाली का जश्न मनाया। तस्वीरों में देखिए पूरे देश भर में लोगों ने कैसे मनाया दिवाली का जश्न।

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 16:05
Diwali celebration 2024: कश्मीर के लाल चौक से Gate Way of India तक, कुछ इस अंदाज में लोगों ने मनाई दिवाली

श्रीनगर के लाल चौक पर दिवाली उत्सव मनाया गया। लोगों ने दीया जला कर दिवाली का जश्न मनाया। (Image- PTI)

ये पहली बार है जब इस तरह का जश्न घाटी में देखने को मिला है। अकसर आतंकवाद की वजह से घाटी में लोग त्योहार नहीं मना पता हैं। (Image- PTI)

इस मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर दिवाली उत्सव समारोह के दौरान एक पुजारी ने पूजा भी किया, जो अपने आप में बहुत ही खास था। धारा 370 के हटने के बाद ये दिवाली की एक तरह की पहली तस्वीर है। (Image- PTI)

श्रीनगर के लाल चौक पर दिवाली उत्सव के दौरान लोगों ने खुब जम कर पटाखे जलाए। (Image- PTI)

मुंबई के कोलाबा में दिवाली उत्सव के दौरान लाइट एंड साउंड शो के लिए गेटवे ऑफ इंडिया को रोशन किया गया। इस मौके पर यहां की रौनक एक अलग ही अंदाज में दिख रही थी। (Image- PTI)

दिवाली उत्सव पर कोझिकोड के वराक्कल समुद्र तट पर लोगों ने अपने पूर्वजों के लिए 'बालि तर्पण' भी किया। (Image- PTI)

राजकोट के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली उत्सव पर 'चोपड़ा पूजन' कुछ इस अंदाज में लोग कर रहे थे। (Image- PTI)

नवी मुंबई में दिवाली के मौके पर सजावटी सामान के लिए पुलिसकर्मी भी खरीददारी करते हुए दिखे। (Image- PTI)

अमृतसर के स्वर्ण मंदीर में भी लोगों ने इस मौके पर उत्सव मनाया। लोगों दिवाली उत्सव और 'बंदी छोड़ दिवस' को लेकर स्वर्ण मंदिर में एकत्रित हुए। Image- PTI)

इस मौके पर मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर को भी दीयों और लाईटों से सजाया गया। लोग ने इस मौके पर मंदिर परिसर में दीये भी जलाएं। Image- PTI)

राजस्थान के बीकानेर में दिवाली उत्सव के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कुछ इस अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया। Image- PTI)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें