Get App

Celebrity Holi Party 2024: शहनाज गिल ने फैंस को दी होली की बधाई, बच्चन परिवार ने फैमिली संग मनाया रंगों का पर्व

Celebrity Holi Party 2024: सेलेब्स ने अपने फैंस के साथ होली की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। बच्चन परिवार से लेकर नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के साथ होली सेलिब्रेट की। इसके साथ ही शहनाज गिल की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 25, 2024 पर 20:00
Celebrity Holi Party 2024: शहनाज गिल ने फैंस को दी होली की बधाई, बच्चन परिवार ने फैमिली संग मनाया रंगों का पर्व

प्रीति जिंटा इन दिनों भारत में IPL 2024 में व्यस्त हैं। इसी बीच वो अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रंग भरे पल सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दीं। प्रीति जिंटा हमेशा से ही भारतीय त्योहारों को विदेशी धरती पर भी सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। चाहे वो करवा चौथ हो या दिवाली फैंस के साथ वो अपनी खुशियों को जरूर साझा करती हैं।

एक्ट्रेस सुरभि चंदना शादी के बाद अपने पति करण शर्मा के साथ पहली होली सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दीं। करण शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और साथ ही डॉग्स के लिए एक NGO भी चलाते हैं। हाल ही में 2 मार्च को उनकी शादी हुई।

शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग ने भी व्हाइट में ट्विनिंग की और जमकर गुलाल खेला।दोनों इन दिनों बच्चों की एडॉप्शन में व्यस्त हैं।

बिग बॉस स्टार शहनाज गिल के कई दीवाने हैं ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए फोटोज शेयर की। एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपने कदम रख चुकी हैं और Thank You For Coming में हाल ही में नजर आई थीं।

साउथ की डीवा रश्मिका मंदाना लगातार लोगों को बीच चर्चा में हैं। उन्होंने होली अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट की। इन दिनों एक्ट्रेस पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कृति खरबंदा ने अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शादी कर ली। ऐसे में शादी के बाद उनकी पहली होली की तस्वीरें सामने आईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें