Get App

Mumbai Rain: बरसात में तैरेगा भी और सड़क पर दौड़ेगा भी ये खास ऑटो, AI ने दिखाई खास तस्वीरें

Mumbai Rain: AI आर्टिस्ट भारत में मानसून के कहर को देखते हुए एक खास ऑटो पेश किया। भारत में बरसात के मौसम में बड़े-बड़े शहरों में सड़कों पर पानी बहना शुरू हो जाता है, ऐसे में यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाता है। बाढ़ आ जाती है, घर डूब जाते हैं ऐसे में ये तस्वीरें आपको इस समस्या का सॉल्यूशन देती हैं। एक ऐसा ऑटो जो जमीन पर दौड़ सकता है और पानी पर भी तैर सकता है।

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 14:22
Mumbai Rain: बरसात में तैरेगा भी और सड़क पर दौड़ेगा भी ये खास ऑटो, AI ने दिखाई खास तस्वीरें

मुंबई की काली पीली की जगह पेश है छोटी पनडुब्बी जिसमें आप टाइटैनिक की नहीं बल्कि अंधेरी से लेकर धारावी तक की सैर कर सकते हैं।

ये भविष्य का ऑटो कम तो टाइम ट्रैवल मशीन ज्यादा लग रही है। दिखने में एकदम सेफ और सफर एकदम आरामदायक लग रहा है।

इस फोटो में तो ऑटोवाले भैया ऐसे देख रहे हैं जैसे गाड़ी में नहीं बैठे तो सवारी का चालान ही काट देंगे। खैर रात के अंधेरे में भी जगमगाते पानी के बीच सेफ ट्रेवल करने के लिए ये भी सही है।

देश की महिलाएं अब पायलट बन रही हैं तो ये खास तरह की पनडुब्बी की तरह दिखने वाला ऑटो क्या चीज है।

अब पानी में ये ऑटो रहेगा तो घास तो उगेगा ही। मान लीजिए आपका ये खास ऑटो कई साल पुराना हो जाएगा तो कुछ ऐसा मिट्टी से सना दिखाई देगा।

एक-दो या तीन नहीं बल्कि सवारियों से भरे हुए इस मिनी शिप को पानी से भरी सड़कों पर तैराता कर्मठ युवा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें