Get App

New Year Day 2024: गुड लक के लिए फॉलो करें ये 10 ट्रेडिशन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

पूरी दुनिया में नई साल का जश्न काफी अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कुछ इसे लाइफ में गुड लक और पॉजिटिविटी लाने का भी साल मानते हैं। पेश है दुनिया के अलग-अलग कोनों के खास कल्चर जो नई साल पर किए जाते हैं परफॉर्म। आपकी लाइफ में ला सकते हैंं पॉजिटिविटी-

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 16:12
New Year Day 2024: गुड लक के लिए फॉलो करें ये 10 ट्रेडिशन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Spain में नई साल वाले दिन रात के 12 बजते ही मध्यरात्रि में 12 अंगूर खाने का रिवाज है। हर एक अंगूर आने वाले साल के हर महीने में पॉजिटिविटी लेकर आता है।

जापान में लोग मंदिरों में 108 बार घंटियां बजाते हैं। ये घंटियां इंसानों की 108 इच्छाओं को दर्शाती हैं जो इस धरती पर उनके कष्टों का कारण बनती हैं।

Hogmanay स्कॉटलैंड के नए साल को कहा जाता है। यहां पर खास तरह का सेलिब्रेशन किया जाता है जहां मध्यरात्रि के बाद घर के भीतर पांव रखने वाले आदमी को गुड लक के लिए गिफ्ट्स लेकर आने होते हैं।

ब्राजील में नए साल के सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट कलर के कपड़े पहने जाते हैं। इसके बाद समुद्र की देवी Yemanja के लिए समंदर में फूल बरसाए जाते हैं।

डेनमार्क में प्लेट्स तोड़ना गुड लक माना जाता है। नई साल पर लोग गुड लक के लिए दोस्तों और फैमिली के दरवाजों पर प्लेट्स तोड़कर चकनाचूर करते हुए दिखाई देते हैं।

ग्रीस में केक के बीचों बीच एक सिक्का रखा जाता है और फिर उसे बेक किया जाता है। जिसे भी केक खाते हुए अपने स्लाइस में सिक्का मिलता है उसका साल गुड लक से भरा होता है।

साउथ अफ्रीका में लोग पुराने फर्नीचर को खिड़की से बाहर फेंकते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करना पुरानी चीजों को विदा कर नई चीजों के वेलकम को दर्शाता है।

फिलीपीन लोग ये मानते हैं कि राउंड शेप गुड लक को दर्शाती हैं। नई साल की शाम पर सभी पोल्का डॉट के कपड़े पहनते हैं और राउंड शेप के फल और फूड ही खाते हैं।

रूस में लोग अपने नई साल की विशेज को पेपर पर लिखते हैं और फिर उन्हें जला देते हैं। आधी रात को लोग कागज की राख को शैंपेन के साथ मिलाकर पीते हैं।

अमेरिका में नई साल का जश्न मनाने का तरीका काफी पॉपुलर है। नई साल पर देश के कोने-कोने से लोग न्यू यॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वॉयर पर काउंट डाउन के लिए इकट्ठा होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें