Get App

Parineeti Raghav Wedding Photos: शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली झलक आई सामने, फैंस ने दी बधाई

Parineeti Raghav Wedding Photos: 24 सितंबर के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी के साथ फेरे लिए। लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त रहने के बाद दोनों ने बीते साल ही डेट करना शुरू किया था। दोनों का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी ज्यादा मिलता-जुलता है। दोनों की शादी में कई बड़े राजनेता सहित दिग्गज बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। परिणीति चोपड़ा ने फैंस को शादी के कुछ खास लम्हों की झलक पेश की है। देखिए राघव-परिणीति की शादी की ये खास तस्वीरें-

MoneyControl News
अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 10:34
Parineeti Raghav Wedding Photos: शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली झलक आई सामने, फैंस ने दी बधाई

24 सितंबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की।

परिणीति और राघव ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच अपनी लाइफ का सबस बड़ा मोमेंट सेलिब्रेट किया। दोनों की वरमाला की तस्वीर भी सामने आई।

शादी के सात फेरे लेते हुए परिणीति चोपड़ा का हाथ थामे राघव चड्ढा उनके पीछे-पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पहली बार चाय के टेबल पर बात करते हुए ही ये एहसास हो गया था। लंबे समय से इस खास पल का इंतजार था। आखिरकार हम मिस्टर और मिसेज बन ही गए।

परिणीति चोपड़ा ने अपने लंबे से दुपट्टे पर राघव लिखवाया। जो उनकी इस खास ब्राइडल लहंगे की हाइलाइट है।

परिणीति चोपड़ा ने मिनिमल मेकअप लुक के साथ बेहद सिंपल एक्सैसरीज में शादी की। वहीं राघव चड्ढा की डैजलिंग स्माइल ने इस इवेंट को और भी शानदार बना दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन रखने वाले हैं जिसमें राजनीति और बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज लोग शामिल होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें