Get App

Vibrant Gujarat Global Summit में इन हस्तियों के साथ दिखाई दिए पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें

Vibrant Gujarat Global Summit का उद्घाटन पीएम मोदी ने आज गांधीनगर में किया। तीन दिवसीय इस समिट में देश और दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत की। भारती को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर ये एक अहम कदम है। देखिए इवेंट की खास तस्वीरें-

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 15:59
Vibrant Gujarat Global Summit में इन हस्तियों के साथ दिखाई दिए पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण का उद्घाटन करने के लिए गुजरात के गांधीनगर में पहुंचे।

गांधीनगर, गुजरात वाइब्रेंट ग्लोबल समिट 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्युसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत नजर आए।

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि हैं।

शिखर सम्मेलन के लिए गुजरात पहुंचने पर वियतनाम के उप प्रधानमंत्री ट्रान लू क्वांग का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने खुद को एक प्राउड गुजराती बताया।

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में पीएम मोदी की देख रेख में भारत का ऑटोमोबाइल बाजार लगातार बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें