Get App

मिस यूनिवर्स पैजेंट में सिलेक्ट हुई सऊदी अरब की पहली महिला Rumy Alqahtani, सुंदरता में देती हैं सबको मात

Rumy Alqahtani सऊदी अरब की महिलाओं को सशक्त बनाने में काफी अहम रोल अदा कर रही हैं। वो सऊदी अरब की पहली महिला हैं जो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने जा रही हैं। 27 साल की रूमी डेंटल चिकित्सा में ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा वो फ्रेंच, इंग्लिश और अरबी भाषाओं की भी जानकार हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 11:19
मिस यूनिवर्स पैजेंट में सिलेक्ट हुई सऊदी अरब की पहली महिला Rumy Alqahtani, सुंदरता में देती हैं सबको मात

27 साल की रूमी अलकाहतानी सऊदी अरब की ओर से इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली पहली महिला बन गई हैं।

इंस्टा पोस्ट के जरिए रूमी ने कहा कि, “मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

रियाध में जन्मी मॉडल और कंटेंट क्रिएटर ने लिखा कि मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में सऊदी अरब की ओर से वो पहली पार्टिसिपेंट होंगी।

सऊदी महिलाओं को सशक्त बनाने में अलक़हतानी काफी अहम रोल अदा कर रही हैं। गल्फ टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पहले मिस एशिया इन मलेशिया, मिस अरब पीस और मिस यूरोप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सऊदी अरब को रिप्रेजेंट किया है।

मिस सऊदी अरब का ताज पहनने के अलावा, उनके पास मिस मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब), मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) जैसे खिताब हैं। इंस्टाग्राम पर दस लाख और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों फॉलोअर्स के साथ, उनके पास डेंटल चिकित्सा में ग्रेजुएट हैं और वह अंग्रेजी, फ्रेंच और अरबी भाषा जानती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें