
पूर्वी हिमालय की गोद में स्थित दार्जिलिंग अपने चाय बागानों, ठंडी जलवायु और कंचनजंगा के अद्भुत दृश्यों के लिए मशहूर है। यह 20,000-25,000 रुपये में 5 दिन के लिए अच्छा प्लेन हो सकता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)
ऊटी, जिसे 'पहाड़ों की रानी' कहा जाता है, अपनी हरियाली और शांत मौसम के लिए प्रसिद्ध है। सितंबर से नवंबर के बीच यहां का दौरा सबसे अच्छा माना जाता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)
शिमला अपनी बर्फीली चोटियों, हरियाली और विक्टोरियन वास्तुकला के साथ प्रकृति और इतिहास का अनोखा मेल प्रस्तुत करता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)
लेह अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों, पैंगोंग झील, और बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। यह स्थान रोमांच और शांति का अद्भुत मिश्रण है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)
उदयपुर, जिसे 'सिटी ऑफ लेक्स' कहा जाता है, झीलों और महलों की शाही विरासत का प्रतीक है। पिछोला झील पर सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)
मैक्लोडगंज, 'छोटा ल्हासा, तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति का मेल है। यहां के मठ और ट्रैकिंग के विकल्प इसे अनोखा बनाते हैं।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)