
Singapore Airlines ने Qatar Airways को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप किया है। ऑनलाइन कस्टमर सर्वे ने एयरलाइन को सबसे ज्यादा प्वाइंट्स देते हुए नंबर एक पर पहुंचाया है।
Qatar Airways इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस एयरलाइन को बेस्ट बिजनेस क्लास, सीटिंग और लाउंजिंग फैसिलिटीज के लिए पैसेंजर्स ने पसंद किया है।
All Nippon Airways इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ये एयरलाइन टोक्यो, जापान की सबसे बड़ी 5 स्टार एयरलाइन है। हाल ही में इस एयरलाइन ने खास Pokemon डिजाइन प्लेन जारी किए हैं।
Emirates मिडिल ईस्ट की सबसे शानदार एयरलाइन है। दुबई जाने वाले लोगों को इसकी सर्विसेज बेहद पसंद आती हैं। ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज है।
Japan Airline दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रीमियर फ्लाइट है। दुनियाभर की एयरलाइंस में आज भी जापान एयरलाइंस का दबदबा कायम है।
टॉप 10 में भी कोई इंडियन एयरलाइन जगह नहीं बना पाई है। हालांकि टाटा ग्रुप की फेमस एयरलाइन Vistara इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है।