Get App

इस हफ्ते 10 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन होगा खत्म, ₹30000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो जाएंगे फ्री

ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं। Lenskart Solutions के कुल 4.07 करोड़ शेयर 4 फरवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो रहे हैं

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 12:03
इस हफ्ते 10 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन होगा खत्म, ₹30000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो जाएंगे फ्री

Orkla India | कंपनी के कुल 34 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 2%, 2 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की कीमत मौजूदा प्राइस पर ₹197 करोड़ है।

Studds Accessories | कंपनी के कुल 12 लाख शेयर 3 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाले हैं। ये कंपनी की बकाया इक्विटी के 3% के बराबर हैं। फ्री होने वाले शेयरों की कीमत मौजूदा प्राइस पर ₹58.8 करोड़ है।

Akums Drugs & Pharma | कंपनी के 3.15 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 20%, 3 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। मौजूदा प्राइस पर इन शेयरों की कीमत ₹1400.6 करोड़ है।

Lenskart Solutions | कंपनी के कुल 4.07 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 2%, 4 फरवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा प्राइस पर ₹1781 करोड़ है।

Aditya Infotech | कंपनी के 7.44 करोड़ शेयर 4 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 63% के बराबर हैं। मौजूदा मार्केट प्राइस पर इन शेयरों की कीमत ₹10359.8 करोड़ है।

NSDL | NSDL के 14.92 करोड़ शेयर, या कुल इक्विटी का 75%, 5 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। मौजूदा मार्केट प्राइस पर, इन शेयरों की कीमत ₹14374 करोड़ है।

Sri Lotus Developers | कंपनी के कुल 7.93 करोड़ शेयरों के लिए लॉक-इन पीरियड 6 फरवरी को खत्म हो रहा है। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 16% के बराबर हैं। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की कीमत मौजूदा मार्केट रेट पर ₹1191 करोड़ है।

M&B Engineering | कंपनी के 16 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 3%, 6 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹49.25 करोड़ है।

Laxmi India Finance | कुल 2.51 करोड़ शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 48%, 6 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इन शेयरों की कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹227 करोड़ है।

Dr Agarwal's Health Care | कंपनी के 3.64 करोड़ शेयर 6 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये बकाया इक्विटी के 12% के बराबर हैं। मौजूदा मार्केट रेट पर इन शेयरों की कीमत ₹535.38 करोड़ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें