Get App

Anand Rathi Wealth एक बार फिर बांट सकती है बोनस शेयर, 9 अप्रैल को फैसला; स्टॉक 2% चढ़ा

Anand Rathi Wealth Share Price: कंपनी ने पिछले साल भी बोनस इश्यू की घोषणा की थी। 6 अप्रैल को शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। दिसंबर 2025 तिमाही में आनंद राठी वेल्थ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 279.43 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 16:01
Anand Rathi Wealth एक बार फिर बांट सकती है बोनस शेयर, 9 अप्रैल को फैसला; स्टॉक 2% चढ़ा

कंपनी ने पिछले साल भी बोनस शेयर दिए थे। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।

शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी दिसंबर 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। यह 659.38 करोड़ रुपये का IPO लाई थी।

6 अप्रैल को Anand Rathi Wealth का शेयर BSE पर 3286.55 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 27200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,323.85 रुपये और एडजस्टेड लो 1,624 रुपये है।

शेयर एक साल में 80 प्रतिशत चढ़ा है। 2 सप्ताह में 12 प्रतिशत और 3 साल में 700 प्रतिशत से ज्यादा तेजी देखी है।

कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 43.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में आनंद राठी वेल्थ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 279.43 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 99.81 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 905 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 295.42 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें