Get App

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 26 फरवरी है रिकॉर्ड डेट; 2 सप्ताह में 12% लुढ़का

Angel One Stock Split: एंजेल वन के शेयरों में 25 फरवरी को गिरावट है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 3,010.39 करोड़ रुपये रहा। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.87 प्रतिशत हिस्सा था

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 13:46
Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 26 फरवरी है रिकॉर्ड डेट; 2 सप्ताह में 12% लुढ़का

रिकॉर्ड डेट 26 फरवरी है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो सकेंगे।

एंजेल वन के शेयरों में 25 फरवरी को तेजी है। यह 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 2491.20 रुपये पर सेटल हुआ। दिन में इसने 2504.50 रुपये का हाई और 2414.05 रुपये का लो देखा।

कंपनी का मार्केट कैप 22600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.87 प्रतिशत हिस्सा था।

एंजेल वन का शेयर 2 सप्ताह में 10 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,283 रुपये और एडजस्टेड लो 1,942 रुपये है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 13,140.42 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 3,010.39 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 51,724.81 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 12,159.46 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें