Bonus Share: हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 12 दिसंबर रिकॉर्ड डेट; 2 टुकड़ों में भी टूटेगा स्टॉक

Bharat Rasayan Bonus Share: स्टॉक पहले स्प्लिट होगा, उसके बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की डेट 15 दिसंबर है। कंपनी का मार्केट कैप ₹4300 करोड़ के करीब है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर ₹27.88 करोड़ रहा

अपडेटेड Dec 07, 2025 पर 16:12
Story continues below Advertisement
पेस्टीसाइड और एग्रोकेमिकल्स बनाने वाली भारत रसायन अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने वाली है। साथ ही स्टॉक, स्प्लिट भी होने वाला है। दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट 12 दिसंबर 2025 है।

स्टॉक पहले स्प्लिट होगा, उसके बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी का ₹10 फेस वैल्यू वाला एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर ₹5 फेस वैल्यू वाले 2 फुली पेड अप इक्विटी शेयरों में टूटेगा।

बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद भारत रसायन के ₹5 फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।​

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे। साथ ही उनके स्टॉक, स्प्लिट होंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की डेट 15 दिसंबर है। इन शेयरों में ​ट्रेडिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी। भारत रसायन का शेयर शुक्रवार, 5 दिसंबर को BSE पर ₹10085.15 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹4300 करोड़ के करीब है।

कंपनी में 15 दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 74.79% हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 12% चढ़ा है। एक महीने में यह 9% नीचे आया है। BSE पर 52 वीक का हाई ₹12,121 और 52 वीक का लो ₹8,807.45 है।

सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू घटकर ₹285.96 करोड़ रह गया। एक साल पहले रेवेन्यू ₹327.87 करोड़ था। शुद्ध मुनाफा घटकर ₹27.88 करोड़ रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹32.14 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारत रसायन का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹1,173 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹125.10 करोड़ दर्ज किया गया।