Get App

हर शेयर पर मिलेगा ₹7 का फाइनल डिविडेंड, 22 अप्रैल रिकॉर्ड डेट; 3 महीनों में 13% रिटर्न

CIE Automotive India Dividend: फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी 29 अप्रैल को 27वीं सालाना आम बैठक में ली जाएगी। कंपनी अगस्त 2007 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 133.58 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 11:00
हर शेयर पर मिलेगा ₹7 का फाइनल डिविडेंड, 22 अप्रैल रिकॉर्ड डेट; 3 महीनों में 13% रिटर्न

इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी में हुई थी। कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है।

फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी 29 अप्रैल को 27वीं सालाना आम बैठक में ली जाएगी। इस बैठक के बाद 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा।

CIE Automotive India अगस्त 2007 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। मार्केट कैप 17000 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 450.25 रुपये है।

शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 525.85 रुपये और एडजस्टेड लो 361.25 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 13 प्रतिशत चढ़ा है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,274.33 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 133.58 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 यानि कि कैलेंडर ईयर 2025 में CIE Automotive India का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,896.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 616.93 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें