Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹64734 करोड़ घटा, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में Reliance Industries पहले स्थान पर कायम रही। बीते सप्ताह मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपये घट गया

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 15:06
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹64734 करोड़ घटा, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

पिछले सप्ताह सेंसेक्स 263.67 अंक या 0.35 प्रतिशत नीचे आया। निफ्टी 106.5 अंक या 0.46 प्रतिशत के नुकसान में रहा। यह लगातार छठा सप्ताह है, जब बाजार नुकसान में रहा है।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपये घटकर 10,20,420.26 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह ICICI Bank का 12,845.81 करोड़ रुपये घटकर 8,70,705.49 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 11,169.36 करोड़ रुपये कम होकर 5,14,226.12 करोड़ रुपये रह गया।

HDFC Bank का मार्केट कैप 7,822.79 करोड़ रुपये घटकर 11,56,195.90 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,349.59 करोड़ रुपये घटकर 4,85,190.60 करोड़ रुपये और SBI का 553.84 करोड़ रुपये घटकर 9,41,015.31 करोड़ रुपये रह गया।

रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 22,359.78 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,028.43 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का 12,374.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,409.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 6,575.43 करोड़ रुपये बढ़कर 4,97,111.62 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, SBI, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, L&T और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें