हर एक शेयर पर 2 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 5 छोटे टुकड़ों में भी टूटेगा स्टॉक; 14 फरवरी रिकॉर्ड डेट

Delphi World Money के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 16 फरवरी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 11.94 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 16:01
Story continues below Advertisement
Delphi World Money Ltd बोनस शेयर बांट रही है। साथ ही स्टॉक, स्प्लिट भी होने जा रहा है। दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी 2026 है।

सबसे पहले बात करते हैं स्टॉक स्प्लिट की। कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूटने वाला है। डेल्फी वर्ल्ड मनी का शेयर पहली बार स्प्लिट होने जा रहा है।

बोनस इश्यू के तहत कंपनी के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू के 2 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 16 फरवरी है। इनमें ट्रेडिंग 17 फरवरी से शुरू हो सकेगी। डेल्फी वर्ल्ड मनी का बोनस इश्यू भी पहली बार ही आ रहा है।

कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 225.10 रुपये है। इसका मार्केट कैप 370 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 265.55 रुपये और एडजस्टेड लो 100.55 रुपये है।

सितंबर 2025 तिमाही के दौरान Delphi World Money का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 11.94 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.65 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 54.72 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1.96 करोड़ रुपये रहा था।