KFC, पिज्जा हट वाली कंपनी का शेयर 5% टूटा, तिमाही नतीजों के बाद ​जबरदस्त बिकवाली

Devyani International Share Price: कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। तिमाही के दौरान कंपनी ने कंसोलिडेटेड बेसिस पर ₹21.88 करोड़ का शुद्ध घाटा देखा। अप्रैल-सितंबर 2025 छमाही में रेवेन्यू ₹2733.72 करोड़ रहा

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 13:24
Story continues below Advertisement
KFC, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी जैसी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों में दिन में 6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। BSE पर कीमत ₹146.50 के लो तक गई।

कारोबार बंद होने पर शेयर 5% गिरावट के साथ ₹148 पर सेटल हुआ। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के कमजोर नतीजों से शेयर में बिकवाली का दबाव दिखा। तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹21.88 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा देखा। एक साल पहले देवयानी इंटरनेशनल ₹1.7 लाख के मुनाफे में थी।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1376.75 करोड़ दर्ज किया गया। एक साल पहले यह ₹1222.15 करोड़ था। खर्च ₹1408.46 करोड़ के रहे, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹1230.89 करोड़ के थे।

Devyani International का मार्केट कैप ₹18200 करोड़ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 19 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹209.65 है, जो 6 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ। ₹130.05 का 52 सप्ताह का निचला स्तर 7 अप्रैल 2025 को देखा गया।

अप्रैल-सितंबर 2025 छमाही में देवयानी इंटरनेशनल का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2733.72 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2444 करोड़ था। खर्च ₹2775.86 करोड़ के दर्ज किए गए।

कंपनी ने 6 महीनों में ₹18.19 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा देखा, जबकि एक साल पहले कंपनी ₹24.37 करोड़ के मुनाफे में थी।