Get App

Dhanlaxmi Bank के शेयर ने देखी 5% तेजी, Q3 में बिजनेस 21% बढ़ने से खरीद में इजाफा

Dhanlaxmi Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 23.90 प्रतिशत बढ़े। कुल डिपॉजिट एक साल पहले से 18.39 प्रतिशत बढ़कर ₹17,839 करोड़ पर पहुंच गए। MSME लोन बुक 27.72 प्रतिशत बढ़ी

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 15:34
Dhanlaxmi Bank के शेयर ने देखी 5% तेजी, Q3 में बिजनेस 21% बढ़ने से खरीद में इजाफा

दिसंबर तिमाही में अच्छे बिजनेस की रिपोर्ट से खरीद बढ़ी। बैंक ने बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसका बिजनेस सालाना आधार पर 20.76% बढ़कर ₹31,933 करोड़ हो गया।

कुल डिपॉजिट एक साल पहले से 18.39% बढ़कर ₹17,839 करोड़ पर पहुंच गए। करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट 9.04% की बढ़ोतरी के साथ ₹5,018 करोड़ के रहे।

दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 23.90% बढ़कर ₹14,094 करोड़ के हो गए। गोल्ड लोन पोर्टफोलियो 50.89% की बढ़ोतरी के साथ ₹5,361 करोड़ का रहा। MSME लोन बुक 27.72% बढ़ी।

धनलक्ष्मी बैंक का मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत नीचे आया है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹383.61 करोड़ रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा ₹23.20 करोड़ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू ₹1,319.88 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹66.64 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें