Get App

D-Mart Share Price: 60% तक चढ़ेगा राधाकिशन दमानी की कंपनी का शेयर! CLSA को क्या उम्मीद

D-Mart Share Price: इस साल कंपनी ने कुल 66 नए स्टोर खोले हैं। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में अभी तक 39 स्टोर खोले हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में 30 मार्च को हल्की तेजी है। यह दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 13:28
D-Mart Share Price: 60% तक चढ़ेगा राधाकिशन दमानी की कंपनी का शेयर! CLSA को क्या उम्मीद

ब्रोकरेज ने शेयर के लिए "हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹6185 प्रति शेयर दिया है। यह पिछली क्लोजिंग से 56% ज्यादा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि इस वित्त वर्ष में D-Mart ने उम्मीद से ज्यादा नए स्टोर खोले हैं। पिछले 3 दिनों में 9 नए स्टोर खुले, जिससे स्टोरों की कुल संख्या बढ़कर 481 हो गई।

इस साल कंपनी ने कुल 66 नए स्टोर खोले हैं। CLSA के अनुसार, यह संख्या साल की शुरुआत में 60 स्टोर खोलने की शुरुआती उम्मीद से 10% ज्यादा है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में अभी तक D-Mart ने 39 स्टोर खोले हैं। पिछले साल इसी वक्त में कंपनी ने 28 स्टोर खोले थे।

Avenue Supermarts के शेयरों में 30 मार्च को 1% से ज्यादा तेजी है। ​BSE पर शेयर ₹3961.25 पर बंद हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप ₹2.57 लाख करोड़ से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 11% गिरा है। एक सप्ताह में यह 8% चढ़ा है। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.65% हिस्सेदारी थी।

शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। 11 ने "होल्ड" और 8 ने इसे 'सेल' रेटिंग दी है।

Avenue Supermarts ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार कमाई दर्ज की। नेट प्रॉफिट एक साल पहले से 17% बढ़कर ₹856 करोड़ हो गया।

रेवेन्यू 13.3% प्रतिशत बढ़कर ₹18101 करोड़ हो गया। EBITDA सालाना आधार पर 20.2% बढ़कर ₹1463 करोड़ और EBITDA मार्जिन बढ़कर 8.1% हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें