Gainers & Losers: इंट्रा-डे में 20% तक उठा-पटक, इन 10 शेयरों में किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार दूसरे दिन आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज सिप्ला (Cipla), एचएफसीएल (HFCL) और चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते 20% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 16:16
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 721.08 प्वाइंट्स यानी 0.88% की गिरावट के साथ 81,463.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 225.10 प्वाइंट्स यानी 0.90% की फिसलन के साथ 24,837.00 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 721.08 प्वाइंट्स यानी 0.88% की गिरावट के साथ 81,463.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 225.10 प्वाइंट्स यानी 0.90% की फिसलन के साथ 24,837.00 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Cipla । मौजूदा भाव: ₹1531.10 (+2.95%)
जून तिमाही के नतीजे आते ही सिप्ला के शेयर तेजी से रिकवर हुए। इंट्रा-डे में यह 1.16% फिसलकर ₹1470.00 तक आ गया था लेकिन नतीजे आने के बाद इस निचले स्तर से यह 5.64% उछलकर ₹1553.00 पर पहुंच गया।

Orient Electric । मौजूदा भाव: ₹223.00 (+3.22%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ओरिएंट इलेक्ट्रिक का शुद्ध मुनाफा 22% उछलकर ₹17.52 करोड़ पर पहुंचा तो जश्न शेयरों ने भी मनाया और इंट्रा-डे में यह 4.56% उछलकर ₹225.90 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1.9% उछलकर ₹769.08 करोड़ पर पहुंच गया।

Sharda Cropchem । मौजूदा भाव: ₹1088.35 (+19.79%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शारदा क्रॉपकेम का शुद्ध मुनाफा ₹27 करोड़ से 429.62% उछलकर ₹143 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹1090.25 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22% उछलकर ₹958 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹77 करोड़ से बढ़कर ₹216 करोड़ और मार्जिन 9.8% से बढ़कर 21.9% पर पहुंच गया।

Solara Active Pharma Sciences । मौजूदा भाव: ₹694.70 (+5.68%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹13.46 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट लॉस से ₹10.52 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में आने के चलते सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.69% उछलकर ₹734.20 पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड 12.20% गिरकर ₹319.15 करोड़ पर आ गया।

Menon Bearings । मौजूदा भाव: ₹130.25 (+6.46%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 37.70% उछलकर ₹8.4 करोड़ और रेवेन्यू 16.46% उछलकर ₹6.72 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 13.53% उछलकर ₹138.90 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20.56% उछलकर ₹12.9 करोड़ और मार्जिन 18.48% से सुधरकर 19.22% पर पहुंच गया।

Tatva Chintan Pharma । मौजूदा भाव: ₹1185.35 (+16.60%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 27.7% उछलकर ₹6.7 करोड़ और रेवेन्यू 10.8% उछलकर ₹117 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर एक साल के हाई ₹1219.90 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 37.4% उछलकर ₹17 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 12% से सुधरकर 14.8% पर पहुंच गया।

HFCL । मौजूदा भाव: ₹75.92 (-4.20%)
टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली एचएफसीएल जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹111 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹32 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट लॉस में आई और ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 25% गिरकर ₹871 करोड़ पर आया तो शेयर इंट्रा-डे में 4.76% टूटकर ₹75.48 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 83% फिसलकर ₹29 करोड़ और मार्जिन 15% से गिरकर 3.3% पर आ गया।

Chennai Petroleum । मौजूदा भाव: ₹687.35 (-9.68%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर चेन्नई पेट्रोलियम स्टैंडएलोन लेवल पर ₹342.60 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹56.62 करोड़ के शुद्ध घाटे में आई तो इसके शेयर 11.26% की गिरावट के साथ ₹675.30 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 8.24% गिरकर ₹18,683.36 करोड़ पर आ गया।

Intellect Design Arena । मौजूदा भाव: ₹1034.70 (-9.38%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर इंटेलेक्ट डिजाइन एरेना का ईबीआईटी 41.60% गिरकर 95.2 करोड़ और ईबीआईटी मार्जिन 22.43% से गिरकर 13.57% पर आया तो शेयर भी इंट्रा-डे में 10.89% टूटकर ₹1017.40 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹135 करोड़ से गिरकर ₹94 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹7.3 अरब से ₹7 अरब पर आ गया।

Story continues below Advertisement

Suryoday Small Finance Bank । मौजूदा भाव: ₹133.30 (-3.72%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रॉफिट 50% गिरकर ₹35 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 15.7% फिसलकर ₹247 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 4.6% से बढ़कर 5.6% और नेट एनपीए 7.2% से उछलकर 8.5% पर पहुंच गया। इन वजहों से शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.72% टूटकर ₹129.15 पर आ गए।