
Muthoot Finance । मौजूदा भाव: ₹2553.75 (+0.54%)
गोल्ड लोन देने वाली दिग्गज कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर लगातार आठ कारोबारी दिनों में करीब 25% की तेजी के साथ आज रिकॉर्ड हाई पर चले गए। आज इंट्रा-डे में यह 1.20% उछलकर ₹2570.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। जेफरीज के पॉजिटिव रुझान ने इसके शेयरों को और सपोर्ट किया जिसने इसका इसका टारगेट प्राइस ₹2,660 पर फिक्स किया है।
Zee Entertainment । मौजूदा भाव: ₹130.90 (+2.75%)
जी एंटरटेनमेंट देश का पहला माइक्रो-ड्रामा ऐप लॉन्च करेगी। इसे लेकर कंपनी बुलेट में हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी के इस खुलासे पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर इंट्रा-डे में 6.36% उछलकर ₹135.50 पर पहुंच गए थे।
Menon Bearings । मौजूदा भाव: ₹129.40 (+6.20%)
मेनन बेयरिंग्स को सालाना ₹30 करोड़ का एक एक्सपोर्ट डील मिली तो शेयर इंट्रा-डे में 6.69% उछलकर ₹130.00 पर पहुंच गए। इस डील का कंपनी के सालाना रेवेन्यू में करीब 12% योगदान का अनुमान है।
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹534.00 (+1.69%)
चांदी की बढ़ती चमक में हिंदुस्तान जिंक के भी शेयर चमक रहे हैं। लगातार चार कारोबारी दिनों में यह करीब 17% मजबूत हुआ है और आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 4.15% उछलकर ₹546.95 पर पहुंच गया था। चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स प्रति किग्रा ₹1,07,171 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
Coforge । मौजूदा भाव: ₹1830.10 (+2.04%)
जेपीमॉर्गन ने कोफोर्ज को ₹2080 के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट रेटिंग दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में आज 5.66% उछलकर ₹1895.00 पर पहुंच गए। कोफोर्ज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में इसकी ग्रोथ शानदार रहेगी और मार्जिन बढ़कर 14% पर पहुंच जाएगी।
Vishnu Prakash R Punglia । मौजूदा भाव: ₹170.00 (-0.79%)
रेटिंग एजेंसी CARE Ratings ने मुंबई की इंफ्रा डेवलपर विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया की ₹200 करोड़ की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटीज को स्टेबल आउटलुक की CARE BBB+ रेटिंग से घटाकर निगेटिव आउटलुक के साथ CARE BBB रेटिंग दी है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने ₹760 करोड़ के लॉन्ग और शॉर्ट-टर्म बैंक फैसिलिटीज की भी रेटिंग और आउटलुक को स्टेबल आउटलुक के CARE BBB+ से घटाकर CARE BBB और CARE A3+ से कम कर निगेटिव आउटलुक के CARE A3 पर कर दिया है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 2.63% फिसलकर ₹166.85 पर आ गए थे।
Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹12534.10 (-0.82%)
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 8,221 ई-विटारा (E-Vitara) बनाने का ऐलान किया है जो पहले के ऐलान 26,512 से काफी कम है। इसका झटका शेयरों पर भी दिखा और मारुति के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.43% टूटकर ₹12457.00 पर आ गए।
Asian Paints । मौजूदा भाव: ₹2219.70 (-1.27%)
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने एशियन पेंट्स को सबसे कम टारगेट प्राइस दिया तो शेयर धड़ाम हो गए और इंट्रा-डे में 1.48% फिसलकर ₹2215.00 पर आ गया। आज सेंसेक्स पर यह टॉप लूजर है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹2126 से घटाकर ₹1909 कर दिया है। एलारा कैपिटल का भी टारगेट प्राइस ₹1940 और सीएलएसए का ₹1966 मौजूदा लेवल से नीचे ही हैं।
Avenue Supermarts (DMart) । मौजूदा भाव: ₹4062.65 (-2.76%)
प्रति शेयर ₹4000 के भाव पर 16 लाख शेयरों की ब्लॉक डील ने डी मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों को तोड़ दिया और आज इंट्रा-डे में यह 5.94% टूटकर ₹3929.80 पर आ गया।
Delhivery । मौजूदा भाव: ₹367.00 (-1.37%)
लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी ने अपनी यूके (यूनाइटेड किंगडम) यूनिट को स्ट्रैटेजिक रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत बंद करने का फैसला किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 1.77% टूटकर ₹365.50 पर आ गए।