Get App

Gainers & Losers: एक्सपायरीज की बाढ़; DLF, Axis Bank और Hindustan Zinc समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते डीएलएफ (DLF), एक्सिस बैंक (Axis Bank), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और सिंजीन (Syngene) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 16:59
Gainers & Losers: एक्सपायरीज की बाढ़; DLF, Axis Bank और Hindustan Zinc समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा तगड़ा पैसा

DLF । मौजूदा भाव: ₹609.40 (+3.53%)
मोतीलाल ओसवाल ने डीएलएफ की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस ₹974 पर फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.72% उछलकर ₹610.50 पर पहुंच गए।

Axis Bank । मौजूदा भाव: ₹1314.45 (+4.31%)
दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद एक्सिस बैंक को कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी इसे सेल रेटिंग नहीं दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.82% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹1333.50 पर पहुंच गए। इसे 44 एनालिस्ट ने खरीदारी की रेटिंग दी है, जबकि बाकी 6 ने होल्ड रेटिंग। सिटी ने तो स्टॉक को अपग्रेड कर न्यूट्रल से खरीदारी कर दी और टारगेट प्राइस को ₹1323 से बढ़ाकर ₹1463 कर दिया।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹726.60 (+3.97%)
चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंची तो देश में सिल्वर की सबसे बड़े प्रोड्यूसर हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.61% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹731.10 पर पहुंच गए।

DCB Bank । मौजूदा भाव: ₹199.95 (+9.50%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹184.7 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 15% उछलकर ₹624.7 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.62% उछलकर छह साल के रिकॉर्ड हाई ₹202.00 पर पहुंच गए।

Mitsu Chem Plast । मौजूदा भाव: ₹107.00 (+7.48%)
मित्सु केम प्लास्ट ने तारापुर में अपने चौथे प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8% उछलकर ₹107.50 पर पहुंच गए।

M&M (Mahindra & Mahindra) । मौजूदा भाव: ₹3394.30 (-4.19%)
भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के चलते महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.58% टूटकर ₹3345.00 पर आ गए। आज यह निफ्टी ऑटो का टॉप लूजर रहा। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक इस एग्रीमेंट का सबसे अधिक असर उन ब्रांड्स पर पड़ेगा, जिनकी प्रीमियम एग्जीक्यूटिव और लग्जरी सेगमेंट में मौजूदगी है या जिनकी कारें ₹23.2 लाख से अधिक की रेंज में हैं। गोल्डमैन के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा की प्रॉफिटेबिलिटी पर इसका 1.9% का असर पड़ेगा क्योंकि XUV700 और स्कॉर्पियो जैसे मॉडलों के जरिए इस सेगमेंट में कंपनी की अहम मौजूदगी है।

Syngene International । मौजूदा भाव: ₹488.75 (-9.92%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिंजीन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 88.56% घटकर ₹15 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.82% फिसलकर ₹917.1 करोड़ पर आया तो दो कारोबारी दिनों में यह करीब 24% टूट गया। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 11.06% फिसलकर एक साल के निचले स्तर ₹482.55 तक आ गया।

Kotak Mahindra Bank । मौजूदा भाव: ₹408.95 (-3.14%)
दिसंबर 2025 तिमाही के उम्मीद से कमजोर नतीजे पर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.13% टूटकर ₹400.55 पर आ गए। कोटक महिंद्रा बैंक का दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 4% बढ़कर ₹3,446.14 करोड़ पर आ गया जबकि मार्केट एनालिस्ट्स को ₹3,572 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद थी।

Sumitomo Chemical । मौजूदा भाव: ₹406.80 (-2.74%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सुमिटोमो केमिकल इंडिया का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11.2% फिसलकर ₹74.83 करोड़ और रेवेन्यू 11.4% टूटकर ₹551.76 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.22% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹396.40 पर आ गए।

Bajaj Finserv । मौजूदा भाव: ₹1925.00 (-1.21%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1915.90 के भाव पर 4 लाख से अधिक शेयरों की ₹76.79 करोड़ में ब्लॉक डील पर बजाज फिनसर्व के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.30% टूटकर ₹1903.90 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें