Get App

Gainers & Losers: EaseMyTrip, Natco Pharma और Ola Electric समेत ये 10 स्टॉक्स, हफ्ते की शानदार शुरुआत

Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते ईजमायट्रिप (EaseMyTrip), नाटको फार्मा (Natco Pharma), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), और मान्यवर (Manyawar) की वेदांत फैशंस (Vedant Fashions) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 16:25
Gainers & Losers: EaseMyTrip, Natco Pharma और Ola Electric समेत ये 10 स्टॉक्स, हफ्ते की शानदार शुरुआत

EaseMyTrip । मौजूदा भाव: ₹7.92 (+19.82%)
ईजमायट्रिप की ईजी ट्रिप प्लानर्स ने होटल और हॉलिडे पैकेज जैसे खास ग्रोथ एरियाज को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए ₹500 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹7.93 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Natco Pharma । मौजूदा भाव: ₹882.55 (+7.35%)
सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को लॉन्च करने की मंजूरी पर नाटको फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 13.36% उछलकर ₹931.9 पर पहुंच गए। कंपनी इस वेट लॉस यानी वजन घटाने की दवा को मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसका इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे वयस्क मरीजों में किया जाता है।

National Fertilizers । मौजूदा भाव: ₹81.16 (+3.90%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नेशनल फर्टिलाइजर्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 195.1% बढ़कर ₹135.2 करोड़ और रेवेन्यू 17.3% उछलकर ₹6,869.8 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11% उछलकर ₹86.70 पर पहुंच गए।

Sattrix Information Security । मौजूदा भाव: ₹419.00 (+1.31%)
एक फार्मा कंपनी से ₹1.15 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.15% उछलकर ₹422.50 पर पहुंच गए।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹28.83 (-6.70%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 55% घटकर ₹470 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.02% टूटकर ₹28.73 पर आ गए।

Vedant Fashions (Manyawar) । मौजूदा भाव: ₹437.60 (-3.82%)
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने मान्यवर की वेदांत फैशंस के टारगेट प्राइस में 38% की कटौती की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.27% टूटकर ₹431.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। मॉर्गन स्टैनले ने वेदांत फैशंस की रेटिंग को डाउनग्रेड कर इक्वल-वेट से अंडरवेट और टारगेट प्राइस ₹642 से 37.7% घटाकर ₹400 किया है।

Blue Jet Healthcare । मौजूदा भाव: ₹357.75 (-9.99%)
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने ब्लू जेट हेल्थकेयर की रेटिंग डाउनग्रेड की और टारगेट प्राइस में कटौती की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹357.75 तक आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने कंट्रास्ट मीडिया बिजनेस में कमजोर एग्जीक्यूशन; PI और API सेगमेंट, खासकर बेम्पेडोइक एसिड पर दबाव और साथ ही कमजोर लेट-स्टेज पाइपलाइन के चलते इसकी रेटिंग को घटाकर अंडरवेट किया है और टारगेट प्राइस घटाकर प्रति शेयर ₹330 किया है।

Angel One । मौजूदा भाव: ₹2575.55 (-4.38%)
आरबीआई ने बैंकों के लिए शेयर मार्केट में एक्सपोजर से जुड़े नियम सख्त किए तो कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। एंजेल वन के शेयर इंट्रा-डे में 9.28% टूटकर ₹2443.45 तक आ गए। RBI ने शुक्रवार को “कमर्शियल बैंक - क्रेडिट फैसिलिटीज अमेंडमेंट डायरेक्शंस, 2026” जारी किए जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इसके तहत बैंक अब स्टॉक ब्रोकर्स और दूसरी इंटरमीडियरीज को केवल पूरी तरह से सुरक्षित (फुली सिक्योर्ड) आधार पर ही कर्ज दे सकेंगे। पहले की तरह अब आंशिक गारंटी या केवल प्रमोटर गारंटी पर्याप्त नहीं होगी।

Black Box । मौजूदा भाव: ₹529.00 (-2.90%)
प्रमोटर्स की होल्डिंग हल्की करने के दावे पर ब्लैकबॉक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.18% टूटकर ₹522.05 पर आ गए। कंपनी की सफाई भी शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाई। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे अफवाह और आधारहीन हैं।

Shakti Pumps । मौजूदा भाव: ₹564.60 (-11.83%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर शक्ति पम्प्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 69.5% गिरकर ₹31.7 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% फिसलकर ₹551 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12.86% टूटकर ₹558.00 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें