Get App

Gainers & Losers: सात दिनों की रौनक पड़ी फीकी, एचएएल और जोमैटो समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल

Gainers & Losers: लगातार सात दिनों में 5 फीसदी से अधिक तेजी के बाद आज आधे फीसदी से अधिक गिरावट के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर 10.5 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 16:45
Gainers & Losers: सात दिनों की रौनक पड़ी फीकी, एचएएल और जोमैटो समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल

HAL । मौजूदा भाव: ₹4127.90 (+2.91%)
जीई ऐरोस्पेस ने हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को तेजस एमके1ए लड़ाकू विमानों के लिए F404-IN20 इंजनों की डिलीवरी शुरू की तो एचएएल के शेयर इंट्रा-डे में 4.31% उछलकर ₹4184.10 पर पहुंच गए।

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹656.05 (+2.94%) इंडसइंड बैंक ने नए सीईओ की नियुक्ति के लिए एक सर्च कंपनी को नियुक्त करने पर विचार कर रही है तो इस खुलासे पर शेयर भी इंट्रा-डे में 3.94% उछलकर ₹662.40 पर पहुंच गए। आज सेंसेक्स का यह टॉप गेनर है।

Jyothy Labs । मौजूदा भाव: ₹325.50 (-2.05%)
ज्योति लैब्स ने ज्योति कल्लोल बांग्लादेश (जेकेबीएल) में अपनी पूरी 75% इक्विटी हिस्सेदारी 3,01,92,134 बांग्लादेशी टका में कल्लोल एंटरप्राइज को बेचने के लिए एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट (एसपीए) एग्जीक्यूट किया है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 2.50% टूटकर ₹324.00 पर आ गए।

Whirlpool of India । मौजूदा भाव: ₹971.20 (-1.53%)
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया की पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की योजना इस साल व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी 51 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी के करीब लाने की है। पिछले साल 24 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री हुई थी। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 2.67% टूटकर ₹960.00 पर आ गए।

Siemens । मौजूदा भाव: ₹5417.00 (+5.82%)
सीमेन्स के डीमर्जर को एनसीएलटी की मंजूरी मिली तो शेयर इंट्रा-डे में 7.82% उछलकर ₹5519.40 पर पहुंच गए। सीमेन्स को शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर सीमेन्स एनर्जी के एक शेयर मिलेंगे और इसकी रिकॉर्ड डेट 7 अप्रैल है।

ZF Commercial । मौजूदा भाव: ₹12592.80 (+5.04%)
ट्रकों और बसों में इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जरूरी होने के प्रस्ताव पर जेडएफ कॉमर्शियल वेईकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया के शेयर इंट्रा-डे में 7.51% उछलकर ₹12888.95 पर पहुंच गए। सरकार का जोर बड़े कॉमर्शियल वाहनों में सेफ्टी फीचर्स बढ़ाने पर है।

Jindal Stainless । मौजूदा भाव: ₹590.75 (+0.40%)
सप्लाई चेन इकोसिस्टम बढ़ाने के लिए M1xchange के साथ साझेदारी पर जिंदल स्टेनलेस के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.18% उछलकर ₹601.25 पर पहुंच गए।

Ashok Leyland । मौजूदा भाव: ₹214.95 (+2.45%)
अशोक लीलैंड ने आज शॉर्ट नोटिस पर बोर्ड की बैठक बुलाई है तो इस बैठक से पहले शेयर इंट्रा-डे में 4.62% उछलकर ₹219.50 पर पहुंच गए।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹323.75 (-4.12%)
Zomato । मौजूदा भाव: ₹203.30 (-3.10%)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी की रेटिंग BofA सिक्योरिटीज ने घटाई और टारगेट प्राइस में भी कटौती की तो इनके शेयर आज फिसल गए। जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 4.72% टूटकर ₹199.90 और स्विगी 4.84% फिसलकर ₹321.30 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो को डाउनग्रेड कर खरीदारी से न्यूट्रल और टारगेट प्राइस ₹300 से ₹250 कर दिया है। वहीं स्विगी की भी रेटिंग खरीदारी से अंडरपरफॉर्म कर दी है और टारगेट प्राइस ₹420 से घटाकर ₹325 कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें