Get App

Gainers & Losers: मार्केट में हाहाकार; खास वजहों से HDFC Bank, ONGC और Indian Oil समेत इन 10 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 3-3% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। स्टॉक्स में आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), ओएनजीसी (ONGC), महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace), और इंडियन ऑयल (Indian Oil) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 16:11
Gainers & Losers: मार्केट में हाहाकार; खास वजहों से HDFC Bank, ONGC और Indian Oil समेत इन 10 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से बना तगड़ा पैसा

ONGC । मौजूदा भाव: ₹269.10 +4.45 (+1.60%)
कच्चे तेल के भाव प्रति बैरल $115 के करीब पहुंचे तो तेल निकालने वाली कंपनियों के शेयर चमक उठे और ओएनजीसी के तो इंट्रा-डे में 2.51% उछलकर ₹271.50 पर पहुंच गए।

Trualt Bioenergy । मौजूदा भाव: ₹395.75 (+2.27%)
गेल (इंडिया) ने ट्रॉल्ट बॉयोएनर्जी की सब्सिडरी लीफिनिति बॉयोएनर्जी में ₹13 करोड़ के निवेश से 49% हिस्सेदारी हासिल की तो ट्रॉल्ट के शेयर इंट्रा-डे 3.37% उछलकर ₹400.00 पर पहुंच गए।

Mahindra Lifespace । मौजूदा भाव: ₹355.05 (+0.91%)
महिंद्रा लाइफस्पेस ने मुंबई में 'महिंद्रा रेनफॉरेस्ट' मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट लॉन्च किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.71% उछलकर ₹361.40 पर पहुंच गए। ₹3000 करोड़ का यह प्रोजेक्ट 25.47 एकड़ में फैला हुआ है।

Shalibhadra Finance । मौजूदा भाव: ₹89.69 (+0.39%)
शलिभद्र फाइनेंस की प्रमोटर ग्रुप मेंबर आयुषि दोशी ने बीएसई पर कंपनी के 5 हजार शेयर खरीदे और हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.76% से 1.78% की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.32% उछलकर ₹94.99 पर पहुंच गए।

SK Minerals & Additives । मौजूदा भाव: ₹127.25 (+9.23%)
एसके मिनरल्स एंड एडीटिल्स ने पंजाब के लुधियाना में अपने पास मौदूजा जमीन से लगी हुई 3.975 एकड़ जमीन और खरीदी जिसके बाद इसे पास कुल 9.575 एकड़ जमीन हुई तो शेयर चमक उठे और आज इंट्रा-डे में 9.23% उछलकर ₹127.25 पर पहुंच गए।

HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹799.70 (-5.13%)
पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने "निजी मूल्यों और नैतिकता" को लेकर मतभेदों का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक से इस्तीफा दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.42% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹772.00 पर आ गए।

Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹142.70 (-3.91%)
HPCL । मौजूदा भाव: ₹324.80 (-7.01%)
BPCL । मौजूदा भाव: ₹286.00 (-5.83%)
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों पर तेल बेचने वाली कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। इंडियन ऑयल के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.34% टूटकर ₹142.05, बीपीसीएल के शेयर 6.29% फिसलकर ₹284.60 और एचपीसीएल के शेयर 7.87% गिरकर एक साल के निचले स्तर ₹321.80 तक आ गए।

ICICI Prudential Life । मौजूदा भाव: ₹566.70 (-3.83%)
सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूके की प्रूडेंशियल कॉर्प अपनी पूरी 21.93% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ से बाहर निकलने की सोच रही है। इसने शेयरों को झटका दिया और आज इंट्रा-डे में यह 4.86% टूटकर ₹560.60 पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें