Get App

Gainers & Losers: HDFC Bank, Shriram Finance, LIC और IndiGo समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से बरसाया पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 3-3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। स्टॉक्स में आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), एलआईसी (LIC), इंडिगो (IndiGo) और ऑयल इंडिया (Oil India) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 16:32
Gainers & Losers:  HDFC Bank, Shriram Finance, LIC और IndiGo समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से बरसाया पैसा

Antony Waste । मौजूदा भाव: ₹443.65 (+5.54%)
एंटोनी वेस्ट की सब्सिडरी एंटोनी लारा ने जापान की जेएफई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के साथ एग्रीमेंट्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.40% चढ़कर ₹459.85 पर पहुंच गए। जेएफई इंजीनयरिंग एग्रीमेंट के तहत एंटोनी वेस्ट के सब्सिडरी की आंध्र प्रदेश में दो वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स में दो एसपीवी के जरिए 75 करोड़ येन यानी करीब ₹44 करोड़ तक निवेश करेगी।

Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹1023.55 (+9.99%)
श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ने MUFG बैंक को 47.11 करोड़ इक्विटी शेयर ₹840.93 के भाव पर एलॉटमेंट के जरिए ₹39,618 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी तो इसके शेयर 11.29% उछलकर ₹1035.65 पर पहुंच गए।

LIC । मौजूदा भाव: ₹793.50 (+6.75%)
एलआईसी ने बोनस इश्यू के प्रस्ताव की जानकारी दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.09% उछलकर ₹803.40 पर पहुंच गए। इस प्रस्ताव पर 13 अप्रैल को बोर्ड की बैठक में विचार होगा।

IndiGo (InterGlobe Aviation) । मौजूदा भाव: ₹4616.60 (+8.16%)
एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) की देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती के ऐलान पर इंडिगो के शेयर इंट्रा-डे में 10.99% चढ़कर ₹4737.40 पर पहुंच गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

Renaissance Global । मौजूदा भाव: ₹106.90 (+3.95%)
रेनेसेंस ग्लोबल का कर्ज तिमाही आधार पर मार्च 2026 तिमाही में 20% कम हुआ तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.96% उछलकर ₹110.00 तक पहुंच गए।

SML Mahindra । मौजूदा भाव: ₹4327.70 (+9.22%)
एसएमएल महिंद्रा के कमर्शियल गाड़ियों की प्रोडक्शन और सेल्स मार्च तिमाही में बढ़ी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹4358.80 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के कमर्शियल गाड़ियों का प्रोडक्शन 1594 यूनिट्स से 1652 यूनिट्स और सेल्स 2129 यूनिट्स से 2393 यूनिट्स पर पहुंच गया।

L&T । मौजूदा भाव: ₹4007.35 (+7.64%)
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के चलते मिडिल ईस्ट में काफी बिजनेस एक्सपोजर वाले एलएंडटी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.29% उछलकर ₹4031.50 पर पहुंच गए।

Trishakti Industries । मौजूदा भाव: ₹138.10 (+2.56%)
एलएंडटी से 6 महीने के लिए एडवांस्ड मशीनरी और स्किल्ड मैनपावर का ₹75 लाख का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.94% चढ़कर ₹144.00 पर पहुंच गए।

HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹816.10 (+5.71%)
आरबीआई ने कहा कि एचडीएफसी बैंक में गवर्नेंस का कोई खास इश्यू नहीं है और इसके खिलाफ आगे किसी नियामकीय जांच की जरूरत नहीं है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.91% चढ़कर ₹817.75 पर पहुंच गए।

Oil India । मौजूदा भाव: ₹458.90 (-4.78%)
अमेरिका-इजरायल के बीच सीजफायर ने कच्चे तेल को तोड़ दिया तो ऑयल इंडिया के शेयर भी इंट्रा-डे में 5.10% टूटकर ₹457.35 तक आ गए। आज यह निफ्टी 500 का टॉप लूजर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें