
Hyundai Motor India । मौजूदा भाव: ₹2174.50 (+1.01%)
जुलाई महीने में हुंडई मोटर इंडिया ने 60,073 यूनिट्स की मंथली सेल्स की। इसमें से 16,100 यूनिट्स का निर्यात हुआ। घरेलू मार्केट में बिकी 43,973 यूनिट्स में से एसयूवी की हिस्सेदारी 71.8% थी जो कंपनी के लिए रिकॉर्ड है। इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 2.19% उछलकर ₹2200.00 पर पहुंच गया।
SML Isuzu । मौजूदा भाव: ₹3469.40 (+5.00%)
जुलाई महीने में एसएमएल आईसुजू की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 1,203 यूनिट्स से उछलकर 1,427 यूनिट्स पहुंची तो इसके शेयर भी 5.00% उछलकर ₹3469.40 पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Transformers & Rectifiers । मौजूदा भाव: ₹515.35 (+0.89%)
अगले तीन वित्त वर्षों में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के को-चेयरमैन ने $100 करोड़ के रेवेन्यू के लक्ष्य का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.88% उछलकर ₹535.75 पर पहुंच गए।
Procter & Gamble (P&G) । मौजूदा भाव: ₹6199.70 (+5.09%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर पीएंडजी का शुद्ध मुनाफा 294.05% उछलकर ₹66.2 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹6490.00 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी करीब 20% उछलकर ₹338.74 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी इस दौरान 87.15% बढ़कर ₹90.3 करोड़ और मार्जिन 17% से 26.7% पर पहुंच गया।
Suzlon Energy । मौजूदा भाव: ₹65.96 (+7.10%)
आज 1 अगस्त से F&O सेगमेंट में एंट्री के साथ-साथ जेलेस्ट्रा इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों से 381 मेगावाट का ऑर्डर मिलने पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.46% उछलकर ₹66.80 पर पहुंच गए।
PNB Housing Finance । मौजूदा भाव: ₹808.05 (-18.06%)
एमडी और सीईओ गिरीश कौसगी (Girish Kousgi) के इस्तीफे पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 18.55% टूटकर ₹803.30 पर आ गए।
Adani Power । मौजूदा भाव: ₹566.75 (-3.52%)
जून 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेट नेट प्रॉफिट 15.53% फिसलकर ₹3,305.13 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 5.66% गिरकर ₹14,109.15 करोड़ पर आया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.97% टूटकर ₹564.10 पर आ गए।
Aro Granite Industries । मौजूदा भाव: ₹36.03 (-2.81%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹75.43 लाख के शुद्ध मुनाफे से ₹6.42 करोड़ के शुद्ध घाटे में आने पर आरो ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.89% टूटकर ₹36.00 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 28% फिसलकर ₹2,703.66 करोड़ पर आ गया।
Neuland Laboratories । मौजूदा भाव: ₹12828.40 (-3.33%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर नियूलैंड लैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 85.8% फिसलकर ₹13.9 करोड़ और रेवेन्यू 33.4% गिरकर ₹292.8 करोड़ पर आया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 7.79% टूटकर ₹12236.35 पर आ गए।
Aarti Industries । मौजूदा भाव: ₹405.65 (-3.44%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर आरती इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 68.6% गिरकर ₹43 करोड़ और रेवेन्यू 9.5% फिसलकर ₹1,676 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.83% टूटकर ₹404.00 पर आ गए।