Gainers & Losers: खरीदारी का माहौल, Indigo और Voda Idea समेत इन 10 शेयरों में खास वजहों से तेज हलचल

Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज इंडिगो (IndiGo), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और वोडा आइडिया (Voda Idea) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 12% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 16:18
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा देने का ऐलान किया तो मार्केट में रौनक छा गई। निफ्टी ऑटो तो 4% से अधिक उछलकर बंद हुआ तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का निफ्टी इंडेक्स 3% से भी अधिक। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 676.09 प्वाइंट्स यानी 0.84% की बढ़त के साथ 81,273.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 245.65 प्वाइंट्स यानी 1.00% के उछाल के साथ 24,876.95 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा देने का ऐलान किया तो मार्केट में रौनक छा गई। निफ्टी ऑटो तो 4% से अधिक उछलकर बंद हुआ तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का निफ्टी इंडेक्स 3% से भी अधिक। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 676.09 प्वाइंट्स यानी 0.84% की बढ़त के साथ 81,273.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 245.65 प्वाइंट्स यानी 1.00% के उछाल के साथ 24,876.95 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Ashok Leyland । मौजूदा भाव: ₹131.85 (+8.12%)
जून तिमाही में अशोक लैलेंड को ₹8,725 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ जो किसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लिए रिकॉर्ड है तो आज इसके शेयर भी इंट्रा-डे में 8.90% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹132.80 पर पहुंच गए। जून तिमाही में वॉल्यूम भी 44,238 यूनिट्स के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए।

IndiGo । मौजूदा भाव: ₹6101.20 (+1.64%)
IDFC FIRST Bank । मौजूदा भाव: ₹69.88 (+1.56%)
इंडिगो और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने इंडिगो आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया तो दोनों के शेयर उछल पड़े। इंडिगो के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.70% उछलकर ₹6225.05 और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 2.31% चढ़कर ₹70.40 पर पहुंच गए। इस क्रेडिट कार्ड में मास्टरकार्ड और रुपे दोनों नेटवर्क एक ही एप्लिकेशन में उपलब्ध हैं।

Joindre Capital Services । मौजूदा भाव: ₹49.97 (-9.98%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 25.8% गिरकर ₹1.98 करोड़ और रेवेन्यू 22.3% फिसलकर ₹10.14 करोड़ पर आया तो ज्वाइंड्रे कैपिटल सर्विसेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.09% टूटकर ₹48.80 पर आ गए।

Jupiter Infomedia । मौजूदा भाव: ₹57.99 (+7.41%)
एरिक्स कैपिटल और काजल गोपाल बालदा ने जुपिटर इंफोमीडिया की 26% हिस्सेदारी के बराबर 26,05,200 शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर का ऐलान किया तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹59.38 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसके ऑफर के तहत ₹52 के भाव पर शेयरों का लेन-देन होगा। यह ऐलान मौजूदा प्रमोटर शेयरहोल्डर्स उमेश वसंतलाल मोदी, मनीषा उमेश मोदी और कुसुमबेन वसंतलाल मोदी से ₹50 के भाव से ₹5.55 करोड़ में 51% हिस्सेदारी खरीदने के उनके समझौते के बाद आया है।

Lemon Tree Hotels । मौजूदा भाव: ₹152.95 (+5.30%)
लेमन ट्री होटल्स की सहायक कंपनी Fleur Hotels को डीडीए से नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक 5-स्टार होटल बनाने और चलाने का का लाइसेंस मिला तो लेमनट्री होटल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.71% उछलकर ₹155.00 पर पहुंच गए।

MSTC । मौजूदा भाव: ₹471.80 (+5.78%)
सरकार ने गाड़ियों की स्क्रैपिंग से जुड़े नियमों का एक मसौदा पेश किया जिसे 30 दिनों तक आम लोगों की राय के लिए रखा गया है। इस मसौदे को लेकर वेईकल स्क्रैपिंग सेक्टर की कंपनी एमएसटीसी के शेयर खुश हो उठे और इंट्रा-डे में 8.52% उछलकर ₹484.00 पर पहुंच गए।

Spandana Sphoorty Financial । मौजूदा भाव: ₹240.30 (-2.61%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ₹55.71 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹360.2 करोड़ के घाटे में आ गई और ब्याज से नेट इनकम भी 70% गिरकर ₹130 करोड़ पर आ गया। इसके झटके से शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.14% टूटकर ₹239.00 पर आ गए।

Voda Idea । मौजूदा भाव: ₹6.48 (+5.37%)
जून तिमाही में तिमाही आधार पर वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा ₹7166 करोड़ से घटकर ₹6608 करोड़ पर आया तो इसके शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 8.78% उछलकर ₹6.69 पर पहुंच गया।

Vuenow Infratech । मौजूदा भाव: ₹72.48 (-4.38%)
ईडी की तलाशी अभियान के चलते वुएनाऊ इंफ्राटेक के बोर्ड की बैठक स्थगित हुई तो शेयर भी टूट गए और इंट्रा-डे में यह 5% गिरकर ₹72.01 के लोअर सर्किट पर आ गया। इसके बैठक की नई तारीख पर अभी फैसला नहीं हुआ है जिसमें जून तिमाही के कारोबारी नतीजों पर फैसला होगा।

Story continues below Advertisement