Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज फिर खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। लगातार चौथे दिन आज मार्केट में रौनक रही। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 303.03 प्वाइंट्स यानी 0.36% के उछाल के साथ 84,058.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 88.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की बढ़त के साथ 25,637.80 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Akzo Nobel । मौजूदा भाव: ₹3405.80 (+6.68%)
जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) ने एग्जो नोबेल इंडिया की डच पैरेंट कंपनी की पूरी 74.76% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयरों की खरीदारी का सौदा किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.66% उछलकर ₹3533.00 पर पहुंच गए। यह सौदा प्रति शेयर ₹2,762.05 के भाव पर होगा।
Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹14478.85 (+1.10%)
नोमुरा ने डिक्सन टेक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹21,409 किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 4.39% उछलकर ₹14950.00 पर पहुंच गए। नोमुरा का टारगेट प्राइस हाइएस्ट है। इसका लोएस्ट टारगेट प्राइस मॉर्गन स्टैनले ने फिक्स किया है जोकि ₹8,696 पर है।
Ahluwalia Contracts । मौजूदा भाव: ₹985.65 (+4.62%)
₹1104 करोड़ के नए ऑर्डर पर अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयर इंट्रा-डे में 5.66% उछलकर ₹995.50 पर पहुंच गए।
Associated Alcohols & Breweries । मौजूदा भाव: ₹1128.85 (+5.15%)
एसोसिएटेड एल्कोहल्स एंड ब्रुअरीज ने प्रीमियम ब्लेंडेड माल्ट व्हिस्की हिलफोर्ट लॉन्च की तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.59% उछलकर ₹1165.80 पर पहुंच गए।
Century Plyboards । मौजूदा भाव: ₹783.80 (+6.19%)
तमिलनाडु में सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स ने अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और इंट्रा-डे में 7.91% उछलकर ₹796.50 पर पहुंच गया।
Nestle India । मौजूदा भाव: ₹2459.00 (+1.20%)
पहली बार बोनस इश्यू के ऐलान पर नेस्ले इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.36% उछलकर ₹2462.95 पर पहुंच गए। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। ये शेयर 25 अगस्त 2025 तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसकी रिकॉर्ड डेट अभी फिक्स नहीं की गई है।
NITCO । मौजूदा भाव: ₹142.05 (+4.99%)
अलीबाग में लैंड डेवलपमेंट के लिए टोटल एन्वायर्नमेंट बिल्डिंग सिस्टम्स के साथ निटको ने एक एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹142.05 पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। इस प्रोजेक्ट से तीन साल में ₹350 करोड़ का रेवेन्यू हासिल होने का अनुमान है।
IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹859.75 (+2.85%)
एक्सिस बैंक के डिप्टी सीईओ राजीव आनंद इंडसइंड बैंक के अगले सीईओ के तौर पर सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आए तो इंडसइंड बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.38% उछलकर ₹880.85 पर पहुंच गए।
Valiant Communications । मौजूदा भाव: ₹750.25 (+5.00%)
₹37 करोड़ के ऑर्डर पर वैलिएंट कम्युनिकेशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹750.25 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Story continues below Advertisement
Torrent Pharma । मौजूदा भाव: ₹3375.00 (+4.63%)
जेपीमॉर्गन ने टोरेंट फार्मा को अपग्रेड कर ₹3800 के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट रेटिंग दी तो आज शेयर इंट्रा-डे में 4.63% उछलकर ₹3375.00 पर पहुंच गए।