Get App

Gainers & Losers: Yatra, Inox Green और Dixon समेत ये 10 स्टॉक्स, हाहाकार वाले मार्केट में भी फटाफट बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में हाहाकार रहा। सेंसेक्स के सभी शेयर लाल हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते आईनॉक्स ग्रीन (Inox Green), तत्व चिंतन (Tatva Chintan), डिक्सन टेक (Dixon Tech) और यात्रा (Yatra) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 16:24
Gainers & Losers:  Yatra, Inox Green और Dixon समेत ये 10 स्टॉक्स, हाहाकार वाले मार्केट में भी फटाफट बना तगड़ा पैसा

Tatva Chintan Pharma Chem । मौजूदा भाव: ₹1223.80 (+1.92%)
तत्व चिंतन फार्मा केम ने ग्रीन एनर्जी में ₹4 करोड़ निवेश किए तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.85% उछलकर ₹1259.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने ग्रुप कैप्टिव पावर स्कीम के तहत रिन्यूएबल एनर्जी हासिल करने के लिए ₹4 करोड़ में एमपिन सीएंडआई पावर में 10.99% हिस्सेदारी हासिल की है।

Inox Green । मौजूदा भाव: ₹180.00 (+2.51%)
एनसीएलटी के रिजॉल्यूशन प्रोसेस के जरिए आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी ने विन्ड वर्ल्ड इंडिया के 600 मेगावाट आईपीपी पोर्टफोलियो और 4.5 गीगावाट ओएंडएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) बिजनेस को हासिल किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.46% उछलकर ₹186.95 पर पहुंच गए।

Indobell Insulations । मौजूदा भाव: ₹58.01 (+11.56%)
इंडोबेल इंसुलेशंस को इंफोमेरिक्स एनालिटिक्स एंड रिसर्च से आईएआर-एसएमई 2 क्रेडिट रेटिंग मिली जोकि एसएमई में हाई क्रेडिट को दिखाता है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 18.66% उछलकर ₹61.70 पर पहुंच गए।

Silver Touch Tech । मौजूदा भाव: ₹1342.00 (+4.59%)
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज ने 1:5 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट और 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹1347.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसका रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 फिक्स किया गया है।

ITCONS E-Solutions । मौजूदा भाव: ₹381.20 (+1.17%)
यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ₹43.14 लाख का एक साल का मैनपावर आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.29% उछलकर ₹392.95 पर पहुंच गए।

Jindal Saw । मौजूदा भाव: ₹177.85 (-4.87%)
सीमलेस पाइप से जुड़ा एपीआई लाइसेंस रद्द होने पर जिंदल शॉ के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.14% टूटकर ₹177.35 पर आ गए। कंपनी अपने एपीआई सीमलेस पाइप पर एपीआई मोनोग्राम नहीं लगा सकेगी जिससे तेल और गैस ग्राहकों से होने वाली बिक्री प्रभावित हो सकती है जिनके लिए एपीआई-सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स अनिवार्य है।

Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹11236.85 (-2.54%)
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज की रेटिंग को डाउनग्रेड कर आउटपरफॉर्म से होल्ड और टारगेट प्राइस भी ₹15,800 से 23% घटाकर ₹12,100 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.47% टूटकर ₹11130.00 पर आ गए।

Yatra Online । मौजूदा भाव: ₹152.70 (-3.69%)
प्रमोटर THCL ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस ने ओपन मार्केट में यात्रा ऑनलाइन में अपनी 1.8% हिस्सेदारी हल्की की तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 4% टूटकर ₹152.20 पर आ गए। प्रमोटर का कहना है कि यह बिक्री कुछ लीगल और कंप्लायंस एक्सपेंसेज की फंडिंग के लिए किया गया और अब हाल-फिलहाल में हिस्सेदारी हल्की करने की कोई योजना नहीं है।

Ashok Leyland । मौजूदा भाव: ₹203.15 (-2.47%)
अशोक लीलेंड ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडरी अशोक लीलेंड वेस्ट अफ्रीका एसए को वालंटरी लिक्विडेट करने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.76% फिसलकर ₹202.55 पर आ गए।

Oriental Trimex । मौजूदा भाव: ₹7.03 (-1.13%)
सेबी ने नियमों के उल्लंघन पर ₹1.15 करोड़ की पेनाल्टी लगाई तो ओरिएंटल ट्राइमेक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.97% टूटकर ₹7.25 पर आ गए। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील की योजना बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें