Get App

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज आईटीसी होटल्स (ITC Hotels), डीएलएफ (DLF) और मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 16:18
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल

Navkar Corporation । मौजूदा भाव: ₹127.60 (+11.73%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹13.1 करोड़ के घाटे से ₹2 करोड़ करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आने पर नवकार कॉरपोरेशन के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.24% उछलकर ₹131.60 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17% उछलकर ₹138 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹2 करोड़ से उछलकर ₹20 करोड़ और मार्जिन 1.7% से 14.5% पर पहुंच गया।

Sona BLW । मौजूदा भाव: ₹486.00 (+6.77%)
चीन की ईवी कंपनी बीवाईडी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पार्ट्स की सप्लाई के लिए बातचीत पर सोना बीएलडब्ल्यू क शेयर आज इंट्रा-डे में 8.52% उछलकर ₹494.00 पर पहुंच गए।

Patanjali Foods । मौजूदा भाव: ₹1909.75 (+2.55%)
पतंजलि फूड्स ने पहली बार बोनस इश्यू का ऐलान किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.36% उछलकर ₹1925.00 पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर दो बोनस शेयर मिलेंगे। रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Mahindra Logistics । मौजूदा भाव: ₹415.40 (+6.66%)
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने ₹750 करोड़ के राइट्स इश्यू का ऐलान किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.11% उछलकर ₹417.15 पर पहुंच गए। राइट्स इश्यू के तहत ₹277 के भाव पर 2.70 करोड़ शेयर जारी होंगे। शेयरहोल्डर्स को 8 शेयर पर 3 शेयरों का राइट्स मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 23 जुलाई 2025 है। राइट्स इश्यू 31 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खुलेगा।

ITC Hotels । मौजूदा भाव: ₹242.05 (+1.49%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 54% बढ़कर ₹133 करोड़ पर पहुंचा तो आईटीसी होटल्स के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.14% उछलकर ₹246.00 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू 15.5% उछलकर ₹816 करोड़ पर पहुंच गया।

DLF । मौजूदा भाव: ₹845.00 (+0.05%)
करीब 13 साल बाद डीएलएफ ने मुंबई में फिर एंट्री की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.31% उछलकर ₹855.60 पर पहुंच गए लेकिन मुनाफावसूली में अधिरकतर तेजी गायब हो गई। गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपना पहला प्रोजेक्ट 'द वेस्टपार्क' लॉन्च करेगी।

Heritage Foods । मौजूदा भाव: ₹458.40 (-4.19%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹93.8 करोड़ से गिरकर ₹73.9 करोड़ पर आया तो हेरिटेज फूड्स के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 5.03% फिसलकर ₹454.40 तक आ गए। इस दौरान मार्जिन भी 9.08% से फिसलकर 6.50% पर आ गया। हालांकि रेवेन्यू ₹1.03 हजार करोड़ से बढ़कर ₹1.14 हजार करोड़ पर पहुंच गया लेकिन कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹58.4 करोड़ से गिरकर ₹40.5 करोड़ पर आ गया।

Max Financial । मौजूदा भाव: ₹1539.35 (-1.93%)
इरडा के एक पैनल के इस सुझाव कि इंश्योरेंस कंपनियों को नॉन-इंश्योरेंस एंटिटीज के साथ विलय की मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर इंट्रा-डे में 3.90% टूटकर ₹1508.45 पर आ गए।

Peninsula Land । मौजूदा भाव: ₹42.71 (-3.00%)
पेनिसुला लैंड ने खुलासा किया कि इसकी ज्वाइंट वेंचर हेमिल डेवलपर्स ₹266 करोड़ को लोन डिफॉल्ट मामले में दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.70% टूटकर ₹42.40 पर आ गए। हालांकि पेनिसुला लैंड का कहना है कि उससे उसकी वित्तीय सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹3207.20 (-2.47%)
वारी एनर्जीज ने ₹293 करोड़ में कामत ट्रांसफॉर्मर्स के अधिग्रहण की योजना रद्द की तो शेयरों को झटका लग गया और इंट्रा-डे में 2.66% टूटकर यह ₹3200.80 पर आ गया। वारी एनर्जीज के मुताबिक निर्धारित समय में शर्तों को पूरा करना मुश्किल था तो योजना रद्द कर दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें