Get App

Gainers & Losers: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी, इन 10 शेयरों में रही 20% तक उठा-पटक

Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) संभले। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज जुबिलैंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova), पंजाब केमिकल्स (Punjab Chemicals) और दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते 20% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 16:09
Gainers & Losers: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी, इन 10 शेयरों में रही 20% तक उठा-पटक

Welspun Corp । मौजूदा भाव: ₹923.50 (+7.07%)
जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर वेलस्पन कॉर्प के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.03% उछलकर ₹931.80 पर पहुंच गए। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.20% उछलकर ₹3,137.23 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 40.37% चढ़कर ₹525 करोड़, मार्जिन 11.92% से सुधरकर 14.78% पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 41.20% चढ़कर ₹350.42 करोड़ पर पहुंच गया।

Deepak Fertilisers । मौजूदा भाव: ₹1606.00 (+5.84%)
दीपक फर्टिलाइजर्स ने खरीफ सीजन के दमदार होने की उम्मीद लगाई है जिसके चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.65% उछलकर ₹1618.30 पर पहुंच गए।

Hind Rectifiers । मौजूदा भाव: ₹1711.65 (+20.00%)
दमदार कारोबारी नतीजे और फंड जुटाने के ऐलान पर हिंद रेक्टिफायर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹1711.65 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 81.4% बढ़कर ₹12.7 करोड़, रेवेन्यू 58.5% बढ़कर ₹214 करोड, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69% बढ़कर ₹24.3 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 10.6% से सुधरकर 11.3% पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी एल्वेंटिव टेक को प्रति शेयर ₹1,368.23 की दर से 2 लाख फुल्ली कंवर्टिबल इक्विटी वारंट जारी करने की योजना बना रही है, जिसमें 25% पैसा आवेदन के समय और बाकी इसके शेयर में बदलने पर मिलेगा।

Happiest Minds । मौजूदा भाव: ₹619.50 (+2.98%)
जून तिमाही में मुनाफा बढ़ा तो हैप्पिएस्ट माइंड्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.31% उछलकर ₹645.50 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 68% बढ़कर ₹57.1 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू महज 1% बढ़कर ₹549.9 करोड़ पर पहुंचा।

Punjab Chemicals & Crop Protection । मौजूदा भाव: ₹1516.00 (+11.76%)
जून तिमाही के धमाकेदार नतीजे और विस्तार की योजना के ऐलान पर पंजाब केमिकल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 16.70% उछलकर ₹1583.05 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 53.73% चढ़कर ₹20.6 करोड़, रेवेन्यू 32% उछलकर ₹319.5 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25.1% बढ़कर ₹34.4 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 11.3% से गिरकर 10.8% पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने विदेशी ग्राहकों के साथ हाई वैल्यू एग्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स और इंटरमीडिएट्स के लिए तीन एक्स्क्लूसिव एमओयू का ऐलान किया। इसके अलावा कंपनी ने दो नए मैन्युफैक्चरिंग ब्लॉक बनाने, नई प्रोडक्ट पाइपलाइन बनाने के साथ-साथ जापानी और यूरोपीय मार्केट के हिसाब से नए प्रोडक्ट्स को कॉमर्शियलाइजेशन करने के लिए ₹60 करोड़ के रणनीतिक योजना का ऐलान किया।

APAR Industries । मौजूदा भाव: ₹9687.05 (+11.82%)
जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर अपार इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 13.84% उछलकर ₹9862.25 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर अपाल इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 27.3% बढ़कर ₹5,104 करोड़, शुद्ध मुनाफा 29.9% उछलकर ₹263 करोड़ पर पहुंच गया।

Modi Naturals । मौजूदा भाव: ₹470.60 (-3.37%)
सीएफओ प्रदीप कुमार के इस्तीफे पर मोदी नेचुरल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.48% टूटकर ₹470.05 पर आ गए। प्रदीप कुमार का इस्तीफा आज 29 जुलाई से प्रभावी हुआ है।

Jasch Industries । मौजूदा भाव: ₹185.15 (-4.78%)
जून तिमाही के कमजोर नतीजे पर जाश इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.86% फिसलकर ₹185.00 तक आ गए। तिमाही आधार पर जून 2025 तिमाही में जाश इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 13.86% गिरकर ₹2.21 करोड़, ऑपरेशनल रेवेन्यू 15.88% गिरकर 41.89 करोड़ पर आ गया।

Jubilant Pharmova । मौजूदा भाव: ₹1157.95 (-1.35%)
सीएफओ अरविंद चोखानी के इस्तीफे पर जुबिलैंट फार्मोवा के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.62% टूटकर ₹1096.15 तक आ गए। उनका आखिरी कारोबारी दिन 30 सितंबर 2025 है।

Kolte-Patil Developers । मौजूदा भाव: ₹417.15 (-6.15%)
कंसालिडेट लेवल पर जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹6.37 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से गिरकर ₹16.88 करोड़ के शुद्ध घाटे में आने पर कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.20% टूटकर ₹403.60 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 75.83% फिसलकर ₹82.36 करोड़ पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें