Get App

Gainers & Losers: Mankind Pharma, PVR Inox और Urban Company समेत ये 10 स्टॉक्स; इन वजहों से बरसा तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। स्टॉक्स में आज मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma), पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox), अर्बन कंपनी (Urban Company) और स्वान डिफेंस (Swan Defence) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 16:11
Gainers & Losers: Mankind Pharma, PVR Inox और Urban Company समेत ये 10 स्टॉक्स; इन वजहों से बरसा तगड़ा पैसा

Mankind Pharma । मौजूदा भाव: ₹2103.00 (+1.72%)
मैनकाइंड फार्मा ने भारतीय मार्केट में रिवोट्रिल (Rivotril) ब्रांड को Roche से हासिल किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3% उछलकर ₹2129.50 पर पहुंच गए।

PVR Inox । मौजूदा भाव: ₹1024.80 (+2.36%)
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले ही मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर आईनॉक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.87% उछलकर ₹1029.90 पर पहुंच गए।

Hexaware Tech । मौजूदा भाव: ₹431.95 (+6.23%)
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने एक एंटरप्राइज एआई एजेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11.56% उछलकर ₹453.60 पर पहुंच गए।

Urban Company । मौजूदा भाव: ₹121.20 (+10.33%)
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी के ₹632.2 करोड़ के शेयर खरीदे जो कंपनी की करीब 4% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 19.80% उछलकर ₹131.60 पर पहुंच गए। 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही इस कंपनी में 1.89% हिस्सेदारी थी।

Varun Beverages । मौजूदा भाव: ₹415.15 (+2.13%)
वरुण बेवरेजेज की सब्सिडिरी बेवको दक्षिण अफ्रीका की कंपनी क्रिकले में 100% हिस्सेदारी खरीद रही है जिसके एग्रीमेंट पर आज वरुण बेवरेजेज के शेयर इंट्रा-डे में 2.83% उछलकर ₹418.00 पर पहुंच गए। इस सौदे की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग ₹131.46 करोड़ रहेगी।

Swan Defence । मौजूदा भाव: ₹2279.75 (-5.00%)
स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज की प्रमोटर हेजल इंफ्रा ₹1900 के फ्लोर प्राइस पर ओएफएस के जरिए अपनी 5.01% बेच रही है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹2279.75 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए।

DEE Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹282.50 (-9.99%)
पश्चिमी एशिया में चल रही लड़ाई के चलते होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही को झटका लगा और डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के मिडिल ईस्ट के ग्राहकों को भेजे जाने वाले एक्सपोर्ट ऑर्डर प्रभावित हुए तो शेयर इंट्रा-डे में 10% टूटकर ₹282.50 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए। कंपनी के मुताबिक कुछ शिपमेंट्स जो हाल-फिलहाल में भेजे जाने थे, अब उन पर देरी या रद्द होने का खतरा है।

Maruti Infrastructure । मौजूदा भाव: ₹8.40 (-4.33%) -,
मारुति इंफ्रा ने बीएसई को सफाई दी कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर श्रीकांत एन झावेरी के मौत की जानकारी समय पर नहीं मिलने के चलते ही एक्सचेंज फाइलिंग में बताने में अनजाने में देरी हुई लेकिन यह शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाया और आज इंट्रा-डे में यह 9.34% टूटकर ₹7.96 पर आ गया।

Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹879.70 (+1.28%)
Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹1021.45 (+1.64%)
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई के पास एनबीएफसी के टॉप मैनेजमेंट के टेन्योर पर कैप लगाने या फोर्स रोटेशन लागू करने से जुड़ा कोई प्रस्ताव नहीं है बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस के शेयर उछल पड़े। इंट्रा-डे में बजाज फाइनेंस के शेयर 2.85% उछलकर ₹893.35 और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 2.39% चढ़कर ₹1029.00 तक पहुंच गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें